NPL में यीशु कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी:नवादा स्टार्स ने 5700 रुपये में खरीदा; 6 टीमों ने चुने 15-15 खिलाड़ी; महीने के अंत में मुकाबला

NPL में यीशु कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी:नवादा स्टार्स ने 5700 रुपये में खरीदा; 6 टीमों ने चुने 15-15 खिलाड़ी; महीने के अंत में मुकाबला

नवादा जिला क्रिकेट संघ की ओर से युवा क्रिकेटरों को मंच देने के लिए नवादा प्रीमियर लीग (NPL) के खिलाड़ियों की नीलामी कराई गई। हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित नीलामी में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके यीशु कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें नवादा स्टार्स ने 5700 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। छह टीमों ने लिया हिस्सा NPL में नवादा राइडर्स, नवादा टाइटंस, नवादा स्टार्स, नवादा किंग्स, नवादा बैरियर्स और नवादा रॉयल्स छह टीमें शामिल हैं। सभी टीमों के मालिक और कप्तान नीलामी प्रक्रिया में मौजूद रहे। मनीष और रेहान को 4700 रुपये नीलामी में मनीष कुमार और के. रेहान अंजर को 4700-4700 रुपये में खरीदा गया। वहीं योगेश पटेल को 4200 रुपये, सचिन गुप्ता को 4000 रुपये, आरुष को 3300 रुपये और अनुराग आनंद को 3200 रुपये में टीमों ने शामिल किया। हर टीम का बजट 25 हजार रुपये NPL की सभी छह टीमों को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 25-25 हजार रुपये का बजट दिया गया था। प्रत्येक टीम को 15 खिलाड़ियों का चयन करना था। सभी टीमों ने नीलामी के जरिए अपने 15-15 खिलाड़ियों का चयन पूरा कर लिया। 150 खिलाड़ियों ने दिया था ट्रायल लीग के लिए चार दिन पहले हरिश्चंद्र स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया था। इसमें करीब 150 युवा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और फिर नीलामी के जरिए अलग-अलग टीमों में शामिल किया गया। टीम मालिक और कप्तान रहे मौजूद नीलामी में नवादा टाइटंस की ओनर निशा कुमारी, नवादा राइडर्स के डॉ. महेश कुमार, नवादा स्टार्स के दिनेश कुमार, नवादा किंग्स के विवेक कुमार, नवादा बैरियर्स के सूरज कुमार और नवादा रॉयल्स के सुभाष कुमार मौजूद रहे। इसी महीने शुरू हो सकते हैं मुकाबले जिला क्रिकेट संघ के अनुसार, नवादा प्रीमियर लीग के मुकाबले इसी महीने के आखिर तक हरिश्चंद्र स्टेडियम में शुरू हो सकते हैं। लीग के आयोजन से जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। क्रिकेट पदाधिकारी और अंपायर भी रहे मौजूद नीलामी के दौरान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजर मनीष आनंद, खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष कुमार गोविंद, चयनकर्ता विकास कुमार और सुभाष प्रसाद, दिनेश तथा राज्य स्तरीय पैनल अंपायर श्यामदेव कुमार, सुमन सौरभ, अजय कुमार और रोनित मौजूद रहे। नवादा जिला क्रिकेट संघ की ओर से युवा क्रिकेटरों को मंच देने के लिए नवादा प्रीमियर लीग (NPL) के खिलाड़ियों की नीलामी कराई गई। हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित नीलामी में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके यीशु कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें नवादा स्टार्स ने 5700 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। छह टीमों ने लिया हिस्सा NPL में नवादा राइडर्स, नवादा टाइटंस, नवादा स्टार्स, नवादा किंग्स, नवादा बैरियर्स और नवादा रॉयल्स छह टीमें शामिल हैं। सभी टीमों के मालिक और कप्तान नीलामी प्रक्रिया में मौजूद रहे। मनीष और रेहान को 4700 रुपये नीलामी में मनीष कुमार और के. रेहान अंजर को 4700-4700 रुपये में खरीदा गया। वहीं योगेश पटेल को 4200 रुपये, सचिन गुप्ता को 4000 रुपये, आरुष को 3300 रुपये और अनुराग आनंद को 3200 रुपये में टीमों ने शामिल किया। हर टीम का बजट 25 हजार रुपये NPL की सभी छह टीमों को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 25-25 हजार रुपये का बजट दिया गया था। प्रत्येक टीम को 15 खिलाड़ियों का चयन करना था। सभी टीमों ने नीलामी के जरिए अपने 15-15 खिलाड़ियों का चयन पूरा कर लिया। 150 खिलाड़ियों ने दिया था ट्रायल लीग के लिए चार दिन पहले हरिश्चंद्र स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया था। इसमें करीब 150 युवा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और फिर नीलामी के जरिए अलग-अलग टीमों में शामिल किया गया। टीम मालिक और कप्तान रहे मौजूद नीलामी में नवादा टाइटंस की ओनर निशा कुमारी, नवादा राइडर्स के डॉ. महेश कुमार, नवादा स्टार्स के दिनेश कुमार, नवादा किंग्स के विवेक कुमार, नवादा बैरियर्स के सूरज कुमार और नवादा रॉयल्स के सुभाष कुमार मौजूद रहे। इसी महीने शुरू हो सकते हैं मुकाबले जिला क्रिकेट संघ के अनुसार, नवादा प्रीमियर लीग के मुकाबले इसी महीने के आखिर तक हरिश्चंद्र स्टेडियम में शुरू हो सकते हैं। लीग के आयोजन से जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। क्रिकेट पदाधिकारी और अंपायर भी रहे मौजूद नीलामी के दौरान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजर मनीष आनंद, खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मनीष कुमार गोविंद, चयनकर्ता विकास कुमार और सुभाष प्रसाद, दिनेश तथा राज्य स्तरीय पैनल अंपायर श्यामदेव कुमार, सुमन सौरभ, अजय कुमार और रोनित मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *