गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक के मुद्दे पर 156 इकाइयों को नोटिस, आठ सील

गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक के मुद्दे पर 156 इकाइयों को नोटिस, आठ सील

Ahmedabad: अहमदाबाद महानगरपालिका ने शहर में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले इकाइयों पर सख्त कार्रवाई की है। पश्चिम ज़ोन में आठ व्यावसायिक इकाइयों को सील किया गया, जबकि 156 इकाइयों को नोटिस जारी किया गया।

कार्रवाई के दौरान दो लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।महानगरपालिका के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग ने पिछले दो दिनों में दिन और रात के समय विशेष टीम बनाकर विभिन्न इलाकों में निरीक्षण किया। इस दौरान 253 यूनिट की जांच की गई, जिनमें से 156 को गंदगी और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर नोटिस दिया गया। दुकानों से मिले प्रतिबंधित प्लास्टिकके मुद्दे पर 30 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

वहीं, गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने पर आठ इकाइयों को सील कर उनसे 1.78 लाख रुपए वसूले गए। सील की गई इकाइयों में चांदखेड़ा, साबरमती, नवरंगपुरा और वासणा क्षेत्र की दुकानें, पान पार्लर, रेस्टोरेंट और चाट सेंटर शामिल हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *