बेतिया में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ निशांत कुमार के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उनकी ‘सद्भाव यात्रा’ के तहत बापू सभागार में हुआ। इसमें बगहा और बेतिया के जदयू कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया, जहाँ भारी भीड़ और उत्साह का माहौल देखा गया। राजनीति में सक्रिय होने के बाद निशांत कुमार की यह पहली ‘सद्भाव यात्रा’ है। यात्रा के दूसरे पड़ाव में उनका काफिला बेतिया पहुँचा, जहाँ जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट था। संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद निशांत कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों के जदयू अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी अध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने अपने पिता द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस प्रकार उन्होंने उनके पिता पर विश्वास बनाए रखा, उसी प्रकार वे उनसे भी स्नेह और समर्थन की अपेक्षा करते हैं। जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा समाज में सद्भाव और विकास का संदेश फैलाने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए संगठन को आगे बढ़ाने और जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अंत में निशांत कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। बेतिया में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ निशांत कुमार के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उनकी ‘सद्भाव यात्रा’ के तहत बापू सभागार में हुआ। इसमें बगहा और बेतिया के जदयू कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया, जहाँ भारी भीड़ और उत्साह का माहौल देखा गया। राजनीति में सक्रिय होने के बाद निशांत कुमार की यह पहली ‘सद्भाव यात्रा’ है। यात्रा के दूसरे पड़ाव में उनका काफिला बेतिया पहुँचा, जहाँ जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह स्पष्ट था। संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया संवाद कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद निशांत कुमार ने पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों के जदयू अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी अध्यक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने अपने पिता द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस प्रकार उन्होंने उनके पिता पर विश्वास बनाए रखा, उसी प्रकार वे उनसे भी स्नेह और समर्थन की अपेक्षा करते हैं। जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा समाज में सद्भाव और विकास का संदेश फैलाने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए संगठन को आगे बढ़ाने और जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अंत में निशांत कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।


