अहमदाबाद गुजरात की 12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा के सोमवार को घोषित परिणाम में इस बार भी सबसे अधिक विद्यार्थी सांख्यिकी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। कुल 12,361 विद्यार्थी इस विषय में फेल हुए। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब सांख्यिकी सबसे कठिन विषय साबित हुआ।
दूसरे सबसे कठिन विषय के रूप में अकाउंट (एलीमेंट्स ऑफ अकाउंट) रहा, जिसमें 9,331 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। तीसरे स्थान पर अंग्रेजी द्वितीय भाषा रही, जिसमें 8,614 विद्यार्थी फेल हुए।
चौथे स्थान पर वाणिज्य संगठन रहा, जिसमें 6,205 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। वहीं मनोविज्ञान में 4,913 विद्यार्थी फेल हुए।
विषयवार अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या
सांख्यिकी -12,361
अकाउंट (एलीमेंट्स ऑफ अकाउंट) – 9,331
अंग्रेजी द्वितीय भाषा- 8,614
वाणिज्य संगठन – 6,205
मनोविज्ञान – 4,913
दर्शनशास्त्र -4,286
अर्थशास्त्र -5,445
समाजशास्त्र -2,404
भूगोल -2,332
संस्कृत – 2,835
कंप्यूटर-2,358
गुजराती प्रथम भाषा -4,928
अंग्रेजी प्रथम भाषा – 219
हिंदी द्वितीय भाषा -1,385


