New Train: मराठवाडा और पश्चिम महाराष्ट्र के यात्रियों को सौगात, 22 सितंबर से चलेगी पुणे-बीड-पुणे डेली एक्सप्रेस

New Train: मराठवाडा और पश्चिम महाराष्ट्र के यात्रियों को सौगात, 22 सितंबर से चलेगी पुणे-बीड-पुणे डेली एक्सप्रेस

Pune-Beed Express: मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए सेंट्रल रेलवे ने पुणे-बीड-पुणे एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। ट्रेन नंबर 11433/11434 पुणे-बीड-पुणे एक्सप्रेस सप्ताह के सातों दिन चलेगी। पुणे से इसकी नियमित सेवा 22 सितंबर से और बीड से 23 सितंबर से शुरू होगी।

पुणे से रात 10:45 बजे रवाना होगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 11433 पुणे-बीड एक्सप्रेस 22 सितंबर से रोजाना रात 10:45 बजे पुणे से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे बीड पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 11434 बीड-पुणे एक्सप्रेस 23 सितंबर से रोजाना रात 9:30 बजे बीड़ से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे पुणे पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

पुणे और बीड के बीच चलने वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, श्रीगोंडा रोड, अहिल्यानगर, नारायणदोहो, न्यू आष्टी और अमलनेर भंड्याचे स्टेशनों पर होगा।

इस ट्रेन के नियमित संचालन से इन क्षेत्रों के यात्रियों को पुणे और बीड के बीच सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

ट्रेन में होंगे इतने कोच

पुणे-बीड-पुणे एक्सप्रेस में कुल अलग-अलग श्रेणियों के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में एक एसी 2-टियर, 2 एसी 3-टियर, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकेंड क्लास (अनारक्षित), 1 सेकेंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन होगा।

टिकटों की बुकिंग कब?

ट्रेन नंबर 11433 और 11434 के लिए आरक्षण 20 सितंबर से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो गया है। अनारक्षित कोचों के टिकट UTS सिस्टम के जरिए बुक किए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुणे और बीड के बीच रात में यात्रा की सुविधा

नई दैनिक एक्सप्रेस सेवा में दोनों दिशाओं में रात के समय यात्रा की सुविधा दी गई है। पुणे से ट्रेन रात 10:45 बजे चलकर सुबह 6 बजे बीड पहुंचेगी, जबकि बीड से रात 9:30 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे पुणे पहुंचेगी। इससे मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *