Navratri Day 1 Orange Outfit Ideas: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कल से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। नारंगी रंग ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना चाहते हैं, तो यहां बताए गए ऑरेंज कलर के आउटफिट आइडियाज ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऑफिस, कॉलेज और घर पर पूजा के समय ऑरेंज कलर के कपड़ों को किस तरह स्टाइल कर सकते हैं।
ऑफिस के लिए ऑरेंज कलर आउटफिट आइडियाज
महिलाओं के लिए: ऑफिस में फेस्टिव लुक पाने के लिए ऑरेंज कुर्ती के साथ क्रीम या बेज कलर की स्ट्रेट पैंट पहन सकती हैं। इसके साथ छोटे इयररिंग्स, घड़ी और आरामदायक फुटवियर पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। अगर साड़ी पहनना पसंद है, तो हल्की ऑरेंज साड़ी भी अच्छा ऑप्शन है।
पुरुषों के लिए: ऑफिस में ऑरेंज या रस्ट कलर की शर्ट को बेज, क्रीम या ब्लैक ट्राउजर के साथ स्टाइल कर सकते हैं। इसके साथ फॉर्मल जूते और सिंपल घड़ी पहनें। इससे आपका लुक प्रोफेशनल होने के साथ फेस्टिव भी लगेगा।
घर के लिए ऑरेंज कलर के कपड़े
महिलाओं के लिए: घर पर नवरात्रि की पूजा करने के लिए ऑरेंज कलर का कॉटन सूट, कुर्ती या हल्की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ छोटी बिंदी, चूड़ियां और सिंपल इयररिंग्स पेयर कर अपने आपके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
पुरुषों के लिए: पूजा के लिए ऑरेंज कॉटन कुर्ते के साथ व्हाइट पायजामा या क्रीम ट्राउजर पहन सकते हैं। अगर आपको सिंपल लुक पसंद है, तो ऑरेंज कुर्ते के साथ धोती, चप्पल या एथनिक फुटवियर चुनें।
कॉलेज के लिए ऑरेंज कलर के आउटफिट
लड़कियों के लिए: कॉलेज में ट्रेंडी दिखने के लिए ऑरेंज कुर्ती के साथ ब्लू जींस पहन सकती हैं। अगर आपको वेस्टर्न लुक पसंद है, तो ऑरेंज टॉप के साथ व्हाइट पैंट या डेनिम भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स, स्नीकर्स और सिंपल हेयरस्टाइल कर सकती हैं।
लड़कों के लिए: कॉलेज के लिए ऑरेंज टी शर्ट या कैजुअल शर्ट के साथ ब्लू जींस और व्हाइट स्नीकर्स पहन सकते हैं। वहीं, ट्रेडिशनल लुक के लिए ऑरेंज कुर्ते को जींस या क्रीम ट्राउजर के साथ स्टाइल करें। यह कॉम्बिनेशन सिंपल होने के साथ स्टाइलिश भी लगेगा।
दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए ऑरेंज आउटफिट
महिलाओं के लिए: अगर नवरात्रि के पहले दिन दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान है, तो ऑरेंज को-ऑर्ड सेट, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहन सकती हैं। इसके साथ गोल्डन एक्सेसरीज और फ्लैट सैंडल पेयर करें।
पुरुषों के लिए: बाहर जाने के लिए रस्ट ऑरेंज कुर्ते के साथ बेज ट्राउजर या ऑरेंज शर्ट के साथ डार्क जींस पहन सकते हैं। इसके साथ लोफर्स या स्नीकर्स पहनकर अपने लुक को पूरा करें।

