बांग्लादेश पहली पारी में 346 पर ऑलआउट:तंजिद, शदमान और लिटन के अर्धशतक, अफगानिस्तान के मोहम्मद सलीम को 4 विकेट

बांग्लादेश पहली पारी में 346 पर ऑलआउट:तंजिद, शदमान और लिटन के अर्धशतक, अफगानिस्तान के मोहम्मद सलीम को 4 विकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 346 रन पर ऑलआउट हो गया। अबू धाबी में बांग्लादेश से तंजिद हसन, शदमान इस्लाम और लिटन दास ने अर्धशतक लगाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने 4 विकेट लिए, जबकि यामिन अहमदजई को 3 विकेट मिले। तंजिद-शादमान के बीच शतकीय साझेदारी बांग्लादेश के ओपनर्स तंजिद हसन और शादमान इस्लाम ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। तंजिद ने 71 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। शादमान ने 111 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोमिनुल हक ने 39 रन का योगदान दिया। लिटन दास ने संभाली पारी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रन बनाए, जबकि मुशफिकुर रहीम खाता नहीं खोल सके। लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। मेहदी हसन मिराज ने 24 रन बनाए। दूसरे दिन के पहले सेशन में नयिम हसन 24 रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 346 रन पर ऑलआउट हो गया। अबू धाबी में बांग्लादेश से तंजिद हसन, शदमान इस्लाम और लिटन दास ने अर्धशतक लगाए। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने 4 विकेट लिए, जबकि यामिन अहमदजई को 3 विकेट मिले। तंजिद-शादमान के बीच शतकीय साझेदारी बांग्लादेश के ओपनर्स तंजिद हसन और शादमान इस्लाम ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। तंजिद ने 71 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। शादमान ने 111 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद मोमिनुल हक ने 39 रन का योगदान दिया। लिटन दास ने संभाली पारी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 29 रन बनाए, जबकि मुशफिकुर रहीम खाता नहीं खोल सके। लिटन दास ने 89 गेंदों पर 53 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। मेहदी हसन मिराज ने 24 रन बनाए। दूसरे दिन के पहले सेशन में नयिम हसन 24 रन बनाकर नाबाद हैं।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *