Nainital Road Accident: नैनीताल में दर्दनाक हादसा,लखनऊ के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Nainital Road Accident: नैनीताल में दर्दनाक हादसा,लखनऊ के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Nainital Road Car Accident: नैनीताल में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भवाली कस्बे के पास एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें लखनऊ में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सीधा गहरी खाई में गिर गई। गिरते समय वाहन एक पेड़ से टकराया, जिससे वह थोड़ी देर के लिए अटक गया, लेकिन फिर नीचे खाई में समा गया।

रेस्क्यू टीम को करनी पड़ी भारी मशक्कत

हादसे की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खाई की गहराई और कठिन रास्ते के कारण बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया। टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा और कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान

  • हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई—
  • भूपेंद्र सिंह चुफाल (48)
    सीमा कैड़ा चुफाल (45)
    वासु चुफाल (19)
    रवी चुफाल (12)
    अनुज कुमार मिश्रा (34) (ड्राइवर)

परिवार मूल रूप से ऊधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला था, लेकिन लंबे समय से लखनऊ में निवास कर रहा था।

परिवार में छाया मातम

जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस दर्दनाक घटना को याद कर भावुक हो उठे।

प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है कि कार नियंत्रण से कैसे बाहर हुई।

सड़क सुरक्षा पर सवाल

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग सतर्कता पर सवाल खड़े करता है। सूत्रों  का कहना है कि ऐसे मार्गों पर अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

आगे की जांच जारी

उत्तराखंड पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे नियंत्रण खोने का मामला माना जा रहा है, लेकिन तकनीकी जांच जारी है।

खबर अपडेट की जा रही हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *