नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी नागरिकों को जनगणना 2027 में नाम जोड़ने के लिए चार्ज पदाधिकारी सह नगर आयुक्त आशीष कुमार ने स्व गणना करने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन निगम के सभागार में आयोजित किया। जिसमें सभी विकास मित्र, सफाई जमादार, स्वच्छता निरीक्षक, सभी कर संग्राहक, कर दारोगा, स्थापना से प्रधान सहायक एवं सभी सहायक तथा सभी परिचारी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी ने स्वयं अपना डिजिटल स्व-गणना आधारित जनगणना 2027 से संबंधित जानकारी अपलोड किया। नगर आयुक्त ने निदेश दिया कि भारत की पहली पूर्ण डिजिटल और स्व-गणना आधारित जनगणना को प्रभावी रूप से जागरूकता व समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी का कर्त्तव्य है। विशेष प्रशिक्षण सत्र को सहायक चार्ज पदाधिकारी सह रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार मांझी के नेतृत्व में शिक्षक मदनाकर कुमार एवं अमित कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया। जनगणना को लेकर मकान सूचीकरण के लिए नगर निगम के सभी 46 वार्डों को 445 होम लिस्टिंग ब्लॉक में बांटा गया है। एक वार्ड में औसतन 8 से 10 ब्लॉक बनाया गया है। जिसके लिए 449 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 75 प्रगणकों को रिजर्व रखा गया है। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी नागरिकों को जनगणना 2027 में नाम जोड़ने के लिए चार्ज पदाधिकारी सह नगर आयुक्त आशीष कुमार ने स्व गणना करने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन निगम के सभागार में आयोजित किया। जिसमें सभी विकास मित्र, सफाई जमादार, स्वच्छता निरीक्षक, सभी कर संग्राहक, कर दारोगा, स्थापना से प्रधान सहायक एवं सभी सहायक तथा सभी परिचारी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी ने स्वयं अपना डिजिटल स्व-गणना आधारित जनगणना 2027 से संबंधित जानकारी अपलोड किया। नगर आयुक्त ने निदेश दिया कि भारत की पहली पूर्ण डिजिटल और स्व-गणना आधारित जनगणना को प्रभावी रूप से जागरूकता व समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी का कर्त्तव्य है। विशेष प्रशिक्षण सत्र को सहायक चार्ज पदाधिकारी सह रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार मांझी के नेतृत्व में शिक्षक मदनाकर कुमार एवं अमित कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया गया। जनगणना को लेकर मकान सूचीकरण के लिए नगर निगम के सभी 46 वार्डों को 445 होम लिस्टिंग ब्लॉक में बांटा गया है। एक वार्ड में औसतन 8 से 10 ब्लॉक बनाया गया है। जिसके लिए 449 प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 75 प्रगणकों को रिजर्व रखा गया है।


