MTV Roadies के 21वें सीजन का हुआ ऐलान, Rannvijay की हुई वापसी, सितंबर में शुरू होंगे Audition

MTV Roadies के 21वें सीजन का हुआ ऐलान, Rannvijay की हुई वापसी, सितंबर में शुरू होंगे Audition

एमटीवी का मशहूर एडवेंचर शो रोडीज अपने 21वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। इस नए सीजन का नाम रोडीज रीबर्थ (Roadies REBIRTH) रखा गया है। एमटीवी और जियोहॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर शो का नया लोगो जारी किया है। इस लोगो में एक फोनिक्स बना है, जो नए जन्म और नई शुरुआत का प्रतीक है।

रणविजय सिंघा की हुई वापसी

रोडीज के सबसे पहले विनर और लंबे समय तक होस्ट रहे रणविजय सिंघा एक बार फिर इस शो में वापसी कर रहे हैं। उनके वापस आने से फैंस काफी खुश हैं। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें रणविजय के चश्मे में 3 लाल और 3 पीले रंग के हेलमेट दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शो में कुछ नया और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म Toxic के खराब रिव्यू पर विवाद, मेकर्स ने कई यूट्यूबर्स को भेजा लीगल नोटिस

रणविजय ने कही दिल की बात

शो में वापसी को लेकर रणविजय ने कहा कि रोडीज उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन है। इतने सालों बाद भी कंटेस्टेंट्स का जोश और सपने देखना उन्हें बहुत पसंद आता है। उन्होंने कहा कि यह नया सीजन पुराने जुनून को एक बिल्कुल नए अंदाज में वापस लाएगा। रणविजय ने नए कंटेस्टेंट्स को ऑडिशन के लिए तैयार रहने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने नीली साड़ी में भाई अक्षत संग मनाया Raksha Bandhan, शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

सितंबर में होंगे ऑडिशन

रोडीज के इस नए सीजन रोडीज रीबर्थ के लिए ऑडिशन इसी साल सितंबर में शुरू होंगे। ये ऑडिशन दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे शहरों में आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन की सही तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *