MP में मतदाता सूची से 34 लाख नाम हटे:कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली निकालेंगे

MP में मतदाता सूची से 34 लाख नाम हटे:कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली निकालेंगे

कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान शुरू किया है। इसकी जानकारी विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आलीराजपुर में प्रेस वार्ता में दी। अभियान का मकसद मतदाता सूची सही करना और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है। यह अभियान 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान गांवों में चौपाल लगेगी, घर-घर संपर्क किया जाएगा और पार्टी की बैठकें होंगी। कार्यकर्ता ‘वोट रक्षक’ बनकर मतदाताओं से मिलेंगे और सूची में नाम, पते सहित अन्य जानकारी की जांच करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि MP में मतदाता सूची से 34 लाख 25 हजार 78 नाम हटाए गए हैं। पार्टी इन आंकड़ों पर सवाल उठा रही है। ग्रेवाल ने कहा, आलीराजपुर जैसे आदिवासी जिलों में रोजगार के लिए बाहर गए लोगों के नाम जांच न होने से हटा दिए गए। कांग्रेस ऐसे मामलों की दोबारा जांच कर नाम जोड़ने की मांग करेगी। पहले दिल्ली में महारैली, फिर ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम
कांग्रेस 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित कर एसआईआर के आंकड़ों और मतदाता सूची में हुए बदलावों का मुद्दा उठाएगी। इसके बाद अभियान के अगले चरण में संविधान दिवस के अवसर पर 25 और 26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता 25 नवंबर को ग्वालियर में एकत्रित होंगे और 26 नवंबर को दिल्ली रवाना होने की तैयारी है।
अभियान के दौरान कार्यकर्ता शिकायतें एकत्रित करेंगे और सत्यापित मामलों को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *