Mopshop Distribution IPO 19 अगस्त को खुलेगा, शेयर का मूल्य 138 रुपये तय

Mopshop Distribution IPO 19 अगस्त को खुलेगा, शेयर का मूल्य 138 रुपये तय

सुविधा प्रबंधन आपूर्ति कंपनी मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन अपने 27.26 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) से मिली राशि का इस्तेमाल बैलेंस शीट को मजबूत करने और क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम 19 अगस्त को खुलेगा और 21 अगस्त को बंद होगा। आईपीओ के लिए कीमत 138 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय की गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन का शेयर 26 अगस्त को बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध हो सकता है। यह आईपीओ 15.01 लाख इक्विटी शेयरों के ताजा निर्गम और 3.75 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। ताजा निर्गम से मिलने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा – 11.98 करोड़ रुपये – कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होगा।

इसके अलावा, 2.60 करोड़ रुपये परिवहन और लॉजिस्टिक के लिए तथा 1.05 करोड़ रुपये सौर बिजली संयंत्र लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ राहुल जैन ने कहा, ‘‘आईपीओ हमें अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने, लॉजिस्टिक क्षमताओं का विस्तार करने और रूफटॉप सौर बिजली संयंत्र में निवेश करने में सक्षम बनाएगा। इससे परिचालन दक्षता और स्थिरता को बढ़ाते हुए वृद्धि के अगले चरण को समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *