MLC नवल किशोर यादव को लेकर RJD उम्मीदवार डॉ संजीव का बड़ा दावा, बोले- अनंत सिंह ने सेंट्रल मॉल में बांधकर की थी पिटाई

MLC नवल किशोर यादव को लेकर RJD उम्मीदवार डॉ संजीव का बड़ा दावा, बोले- अनंत सिंह ने सेंट्रल मॉल में बांधकर की थी पिटाई

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच अनंत सिंह और बीजेपी विधान पार्षद नवल किशोर यादव को लेकर नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने दावा किया कि सेंट्रल मॉल में अनंत सिंह ने नवल किशोर यादव की पिटाई की थी। 

Bihar MLC Election: बिहार में विधान परिषद चुनाव के बीच अब एक नया विवाद सामने आया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RJD समर्थित उम्मीदवार और पूर्व जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने वरिष्ठ भाजपा के उम्मीदवार और वर्तमान MLC नवल किशोर यादव पर आरोप लगाए हैं। डॉ. संजीव का दावा है कि पटना के सेंट्रल मॉल वाली जमीन को लेकर हुए पुराने विवाद के दौरान मोकामा के बाबहुबली विधायक अनंत सिंह ने नवल किशोर यादव की बुरी तरह पिटाई की थी, उन्हें बांध दिया था और जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया था।

डॉ संजीव का दावा- अनंत सिंह ने की थी नवल किशोर की पिटाई

डॉ. संजीव कुमार ने मीडिया के सामने दावा किया है कि नवल किशोर को आज भी अनंत सिंह से खाई हुई मार याद है और इसी वजह से नवल किशोर यादव आज भी अनंत सिंह से डरे और परेशान रहते हैं। डॉ संजीव ने आरोप लगाया कि जब अनंत सिंह ने सेंट्रल मॉल की जमीन खरीदी थी, तो उस समय MLC रहे नवल किशोर यादव वहां फर्जीवाड़ा करके बार चलाते थे।

डॉ. संजीव के मुताबिक, अनंत सिंह अपने लस्कर के साथ मौके पर पहुंचे थे और उनकी (नवल किशोर) जबरदस्त पिटाई की, उन्हें बांधा, कार में बिठाया और ले गए। डॉ संजीव ने तंज कसते हुए कहा कि अनंत सिंह द्वारा उस समय दिए गए सदमे का असर आज भी नवल यादव के बयानों में साफ दिखता है।

‘खेसारी की दाल’ वाली टिप्पणी से भड़का था विवाद

यह बहस हाल ही में हुई NDA की एक बैठक के बाद शुरू हुई जब नवल किशोर यादव से अनंत सिंह के असर के बारे में पूछा गया। इस सवाल के जवाब में नवल यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति की कोई परवाह नहीं करता, उसकी तुलना खेसारी की दाल से की जाती है या उसे मामूली और महत्वहीन व्यक्ति मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जब पत्रकारों ने नवल किशोर के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार से इस बयान के बारे में पूछा, तो उन्होंने दशकों पुराने कथित जमीन विवाद और मारपीट का किस्सा छेड़ते हुए निजी हमला बोल दिया।

पाटन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मुकाबला दिलचस्प

इस बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव दिलचस्प होता दिख रहा है। यहां से खगड़िया के परबत्ता से जेडीयू के पूर्व विधायक रहे डॉ. संजीव कुमार RJD के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला BJP के वरिष्ठ नेता और मौजूदा MLC नवल किशोर यादव से है। वहीं, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने वकील और शिक्षाविद से नेता बने दिव्या ज्योति को मैदान में उतारा है।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *