अररिया में मंगलवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति योजना की संचालन समिति की बैठक हुई। इस दौरान महिला एवं बाल विकास निगम अररिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मिशन शक्ति योजना के तहत ‘सम्बल’ और ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को नगर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइंस एवं टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्देश दिया। शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश
साथ ही, शिक्षा, खेल और तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय व्यक्तियों को जिले में ‘आइकॉन’ के रूप में प्रस्तुत करने को कहा, ताकि अन्य बच्चों को प्रेरणा मिल सके। डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। बताया गया कि जरूरतमंद महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 (‘हर महिला का साथी’) पर 24×7 संपर्क कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त, वन स्टॉप सेंटर अररिया के मोबाइल नंबर 9771468001 पर भी सहायता उपलब्ध है। तत्काल टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया
कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण के लिए तत्काल टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संचालन समिति के सभी सदस्यों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, अपर समाहर्ता (बैंकिंग), जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एलडीएम और कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अररिया में मंगलवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति योजना की संचालन समिति की बैठक हुई। इस दौरान महिला एवं बाल विकास निगम अररिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मिशन शक्ति योजना के तहत ‘सम्बल’ और ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को नगर क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइंस एवं टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्देश दिया। शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश
साथ ही, शिक्षा, खेल और तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय व्यक्तियों को जिले में ‘आइकॉन’ के रूप में प्रस्तुत करने को कहा, ताकि अन्य बच्चों को प्रेरणा मिल सके। डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में दर्ज सभी मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। बताया गया कि जरूरतमंद महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 (‘हर महिला का साथी’) पर 24×7 संपर्क कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त, वन स्टॉप सेंटर अररिया के मोबाइल नंबर 9771468001 पर भी सहायता उपलब्ध है। तत्काल टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया
कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को वन स्टॉप सेंटर के भवन निर्माण के लिए तत्काल टेंडर प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संचालन समिति के सभी सदस्यों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, अपर समाहर्ता (बैंकिंग), जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एलडीएम और कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।