लापता… कंप्यूटर क्लास गई युवती घर नहीं लौटी, भाई ने दर्ज कराया केस

नगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर कोलुहरवा मुहल्ला निवासी लड़की के भाई ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन 5 अप्रैल को घर से निकली, यह बताकर कि वह कंप्यूटर क्लास जा रही है। शाम तक नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसने एक युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर भगाने का संदेह जाहिर किया है। इसको लेकर उसने पुलिस को युवक का मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आईडी पुलिस को उपलब्ध कराई है। ताकि मामले की जांच में मदद मिल सके। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। नगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर कोलुहरवा मुहल्ला निवासी लड़की के भाई ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन 5 अप्रैल को घर से निकली, यह बताकर कि वह कंप्यूटर क्लास जा रही है। शाम तक नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसने एक युवक पर बहन को बहला-फुसलाकर भगाने का संदेह जाहिर किया है। इसको लेकर उसने पुलिस को युवक का मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आईडी पुलिस को उपलब्ध कराई है। ताकि मामले की जांच में मदद मिल सके। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *