राजा बाजार में सिविल कोर्ट के सेवानिवृत कर्मी से 42 हजार रु. की लूट

क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार में लूट की एक घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने गायत्रीनगर मुहल्ला निवासी सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त कर्मी श्यामकिशोर सिंह से 42 हजार रुपए लूट लिया। बताया जाता है कि वह राजा बाजार सेंट्रल बैंक से पेंशन की राशि निकालकर अपने घर लौट रहे थे। फ्लाइओवर के पास बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा करते पहुंचे। इस बीच एक बदमाश बाइक से उतर गया, जबकि अन्य दो ने पीछे से श्यामकिशोर सिंह टक्कर मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद श्यामकिशोर सिंह के शर्ट की जेब में रखा रुपए बदमाश लेकर फरार हो गए। क्राइम रिपोर्टर| मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार में लूट की एक घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने गायत्रीनगर मुहल्ला निवासी सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त कर्मी श्यामकिशोर सिंह से 42 हजार रुपए लूट लिया। बताया जाता है कि वह राजा बाजार सेंट्रल बैंक से पेंशन की राशि निकालकर अपने घर लौट रहे थे। फ्लाइओवर के पास बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा करते पहुंचे। इस बीच एक बदमाश बाइक से उतर गया, जबकि अन्य दो ने पीछे से श्यामकिशोर सिंह टक्कर मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद श्यामकिशोर सिंह के शर्ट की जेब में रखा रुपए बदमाश लेकर फरार हो गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *