गोपालगंज में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:नंदी ग्रेस स्कूल की एनुअल एग्जाम के टॉप टेन छात्रों का सम्मान

गोपालगंज में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:नंदी ग्रेस स्कूल की एनुअल एग्जाम के टॉप टेन छात्रों का सम्मान

गोपालगंज के काली स्थान रोड स्थित नंदी ग्रेस स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दस छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार, नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपलब्धि बच्चों की निरंतर मेहनत का परिणाम – जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की निरंतर मेहनत का परिणाम है, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस समारोह की एक खास बात यह रही कि केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि बच्चों के बेहतर प्रदर्शन और उनके चरित्र निर्माण में मां की भूमिका सबसे अहम होती है। समाज सेवा के प्रति प्रेरित रहने का संदेश विद्यालय की संचालिका एलोरा नंदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नंदी ग्रेस स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बच्चों को भविष्य में देश का जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज सेवा के प्रति प्रेरित रहने का संदेश दिया। गोपालगंज के काली स्थान रोड स्थित नंदी ग्रेस स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष दस छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार, नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उपलब्धि बच्चों की निरंतर मेहनत का परिणाम – जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की निरंतर मेहनत का परिणाम है, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इस समारोह की एक खास बात यह रही कि केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि बच्चों के बेहतर प्रदर्शन और उनके चरित्र निर्माण में मां की भूमिका सबसे अहम होती है। समाज सेवा के प्रति प्रेरित रहने का संदेश विद्यालय की संचालिका एलोरा नंदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नंदी ग्रेस स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बच्चों को भविष्य में देश का जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज सेवा के प्रति प्रेरित रहने का संदेश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *