Mental Health Tips: जीवनशैली में कौन से 10 सुधार याददाश्त मजबूत रखने में आ सकते हैं काम, Mayo Clinic और Healthline से जानिए

Mental Health Tips: जीवनशैली में कौन से 10 सुधार याददाश्त मजबूत रखने में आ सकते हैं काम, Mayo Clinic और Healthline से जानिए

Memory Improvement Tips: किसी का नाम याद रखना हो, जरूरी सामान कहां रखा है यह याद रखना हो या कोई जरूरी काम समय पर करना हो, इन सभी चीजों में याददाश्त काम आती है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ कुछ लोगों को चीजें याद रखने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, रोज की कुछ अच्छी आदतों से दिमाग को एक्टिव रखने और याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं डेली रूटीन में किन बातों का ध्यान रखने से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

एक्सरसाइज करें

मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, रोज एक्सरसाइज करने से शरीर के साथ दिमाग के लिए भी फायदा हो सकता है। एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे दिमाग को भी फायदा मिल सकता है।

दिमाग को एक्टिव रखें

हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, दिमाग को एक्टिव रखने वाली चीजें याददाश्त के लिए अच्छी हो सकती हैं। ऐसे में किताब पढ़ना, पहेली हल करना, कोई नया काम सीखना मददगार हो सकता है।

नींद पूरी लें

अच्छी नींद याददाश्त के लिए जरूरी है। अगर नींद पूरी नहीं होती है तो चीजों को याद रखने और सोचने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए रोज अच्छी और पूरी नींद लेने की कोशिश करें।

खाने-पीने का रखें ध्यान

सही खाना दिमाग की सेहत के लिए भी जरूरी है। खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और ओमेगा 3 वाली चीजें शामिल कर सकते हैं।

वजन कंट्रोल में रखें

वजन को कंट्रोल में रखना भी याददाश्त के लिए अच्छा हो सकता है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

शराब और धूम्रपान से दूरी

ज्यादा शराब पीने से याददाश्त और दिमाग के काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। इसलिए शराब पीते हैं तो इसकी मात्रा कम रखना बेहतर हो सकता है। इसके अलावा, धूम्रपान से दूर रहना दिमाग और शरीर दोनों के लिए अच्छा होता है।

तनाव कम करें

मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, ज्यादा तनाव और डिप्रेशन का असर याददाश्त पर भी पड़ सकता है। इसलिए खुद को रिलैक्स रखने के लिए अपनी पसंद का काम करें। इसके लिए आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। लोगों से बातचीत करना और उनके साथ समय बिताना आपको मानसिक रूप से एक्टिव रखने में मदद कर सकता है।

जरूरी सामान एक ही जगह रखें

मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के मुताबिक, रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों को एक ही जगह रखने की आदत डालें। जैसे चाबी, चश्मा और दूसरी जरूरी चीजों को हमेशा एक तय जगह पर रखें। इससे उन्हें ढूंढने में आसानी होगी। इसके अलावा आप जरूरी काम, तारीख और दूसरी बातें लिखकर रखने से उन्हें याद रखने में मदद मिल सकती है।

एक समय में एक ही काम करें

मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के मुताबिक, एक साथ कई काम करने के बजाय एक समय में एक ही काम पर ध्यान देना बेहतर हो सकता है। जब कोई नई बात याद कर रहे हों तो दूसरी चीजों से थोड़ा दूर रहें जो आपका ध्यान भटका सकती हैं। वहीं हेल्थलाइन (Healthline) के मुताबिक, कुछ नया सीखते रहने से दिमाग एक्टिव रह सकता है।

बीमारियों को कंट्रोल में रखें

मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) के अनुसार, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों को कंट्रोल में रखना जरूरी है। इनका सही तरीके से ध्यान रखने से दिमाग की सेहत को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *