MDH फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी, साइबर फ्रॉड गिरफ्तार:हरियाणा पुलिस ने बिहार से पकड़ा, 5 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप

MDH फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी, साइबर फ्रॉड गिरफ्तार:हरियाणा पुलिस ने बिहार से पकड़ा, 5 लाख से ज्यादा की ठगी का आरोप

हरियाणा पुलिस ने शेखपुरा के पैन गांव से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय मटोखर टीओपी पुलिस के साथ मिलकर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पैन गांव के अभिजीत कुमार के रूप में हुई है, जो मन्नू शेखर सिंह का बेटा है। शिकायत यमुनानगर साइबर थाने में कराई थी दर्ज इस छापेमारी का नेतृत्व हरियाणा के यमुनानगर साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार और मटोखर टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने किया। पुलिस अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि यमुनानगर के एक कारोबारी से MDH मसाले की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5 लाख 14 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत यमुनानगर साइबर थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी कुंदन कुमार समेत दो लोगों को अप्रैल में ही नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव से गिरफ्तार किया जा चुका है। विशाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभिजीत भी इसी गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह फर्जी हेल्पलाइन चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। हरियाणा पुलिस गिरफ्तार साइबर ठग को अपने साथ ले गई है। हरियाणा पुलिस ने शेखपुरा के पैन गांव से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय मटोखर टीओपी पुलिस के साथ मिलकर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पैन गांव के अभिजीत कुमार के रूप में हुई है, जो मन्नू शेखर सिंह का बेटा है। शिकायत यमुनानगर साइबर थाने में कराई थी दर्ज इस छापेमारी का नेतृत्व हरियाणा के यमुनानगर साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर विशाल कुमार और मटोखर टीओपी प्रभारी अमित कुमार ने किया। पुलिस अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि यमुनानगर के एक कारोबारी से MDH मसाले की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5 लाख 14 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत यमुनानगर साइबर थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी कुंदन कुमार समेत दो लोगों को अप्रैल में ही नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव से गिरफ्तार किया जा चुका है। विशाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभिजीत भी इसी गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह फर्जी हेल्पलाइन चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। हरियाणा पुलिस गिरफ्तार साइबर ठग को अपने साथ ले गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *