जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमुई की घटना और जिले में हुई एक युवक की हत्या के विरोध में मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार उर्फ बबलू के नेतृत्व में यह मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मार्च के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। ”बेटियों और महिलाओं में डर का माहौल” उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने जमुई में एक लड़की के साथ हुई घटना को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कानून का राज होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बबलू ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बेटियों और महिलाओं में डर का माहौल बन रहा है। ”लगातार आपराधिक घटनाओं की खबरें आ रही” कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जमुई की घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जहानाबाद में युवक की हत्या की घटना पर भी विरोध जताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाओं की खबरें आ रही हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। इस विरोध मार्च में कांग्रेस के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमुई की घटना और जिले में हुई एक युवक की हत्या के विरोध में मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार उर्फ बबलू के नेतृत्व में यह मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मार्च के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। ”बेटियों और महिलाओं में डर का माहौल” उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने जमुई में एक लड़की के साथ हुई घटना को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कानून का राज होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बबलू ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बेटियों और महिलाओं में डर का माहौल बन रहा है। ”लगातार आपराधिक घटनाओं की खबरें आ रही” कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि जमुई की घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जहानाबाद में युवक की हत्या की घटना पर भी विरोध जताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाओं की खबरें आ रही हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। इस विरोध मार्च में कांग्रेस के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

