गुरुग्राम में पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मारा:खुद भी नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया, मुरादाबाद यूपी का रहने वाला

गुरुग्राम में पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर मारा:खुद भी नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया, मुरादाबाद यूपी का रहने वाला

हरियाणा के गुरुग्राम में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के वजीरपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों और पत्नी को जहर देकर मार दिया। इतना ही नहीं उसने खुद भी नसें काटकर सुसाइड का प्रयास किया। आरोपी नाजिम मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और करीब छह महीने पहले वजीराबाद में किराए पर रह रहा था। शनिवार देर रात नाजिम का भाई जिशान उसके घर खाना खाने आया तो पहली मंजिल पर खौफनाक मंजर देखा। कमरे में नाजिम की पत्नी 35 वर्षीय नजमा, 12 वर्षीय बेटी इकरा, दस वर्षीय शिफा, आठ वर्षीय बेटा आरम और सबसे छोटी बेटी छह वर्षीय खतीजा के मुंह से झाग निकल रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं नाजिम लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। जिशान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात साढ़े नौ बजे पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने मौके से जहर के नमूने और खून से सना चाकू बरामद किया है। रात करीब 11 बजे डीसीपी, एसीपी और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। घटनास्थल पर देर रात तक भीड़ जुटी रही। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाजिम का अपनी पत्नी नजमा के साथ अक्सर झगड़ा होता था। नाजिम गढ़ी हरसरू में सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी पति पत्नी के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद नाजिम ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले बच्चों और पत्नी को जहरीला पदार्थ दिया और फिर खुद की भी जान लेने की कोशिश की। आरोपी नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इस खबर को अपडेट कर रहे हैं………………..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *