Manoj Bajpayee पर्दे पर बनेंगे Mahatma Gandhi, सुधीर मिश्रा करेंगे फिल्म का निर्देशन

Manoj Bajpayee पर्दे पर बनेंगे Mahatma Gandhi, सुधीर मिश्रा करेंगे फिल्म का निर्देशन

(फाइल फोटो के साथ) मुंबई, 20 अगस्त फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा और अनुभव सिन्हा भारत की स्वतंत्रता के इतिहास से जुड़े एक कम चर्चित 21 दिनों के अध्याय पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे। इस नयी फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा करेंगे। सुधीर हजारों ख्वाहिशें ऐसी , धारावी और इस रात की सुबह नहीं जैसी राजनीतिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, मुल्क , आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले अनुभव सिन्हा अपने बैनर बनारस मीडिया वर्क्स के तहत इस फिल्म का निर्माण करेंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला सहित कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ यह नयी फिल्म इतिहास के एक महत्वपूर्ण लेकिन कम चर्चित अध्याय पर केंद्रित है, जो कि भारत की स्वतंत्रता के दौरान महात्मा गांधी के जीवन के 21 दिन को दिखाती है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi मानहानि केस: Satyaki Savarkar ने कहा, गोली लगने पर महात्मा गांधी को अस्पताल नहीं ले जाया गया

ऐसे समय में जब देश आजादी की दहलीज पर कदम रख रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, गांधी जी वहां से दूर जाने का एक अप्रत्याशित फैसला किया।’’ मिश्रा ने एक बयान में कहा, लेकिन वहां से दूर जाकर उन्होंने पीछे हटने का काम नहीं किया, बल्कि खुद को नए सिरे से परिभाषित किया। इतिहास की किताबें भले ही उस दौर की सामान्य घटनाओं को दर्ज करती हैं, लेकिन यह कहानी उस फैसले के पीछे छिपे असल कारणों को तलाशती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *