Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बार-बार होने वाले बंद और नाकेबंदी के कारण सरकार को कर से होने वाली आय में हर दिन लगभग 25-30 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। बिष्णुपुर जिले में, आजाद हिंद फौज शहीद स्मारक परिसर हॉल में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में, सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नवंबर में निंगोल चाकौबा त्योहार से पहले महिला रेहड़ी-पटरी वालों के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता योजना शुरू करेगी, ताकि उन्हें अपने परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक इस योजना के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे अपने-अपने विधायकों के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में मणिपुर में आए अभूतपूर्व संकट का राज्य की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा, जिसमें राजस्व का भारी नुकसान भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में बार-बार बंद का आह्वान किये जाने और नाकेबंदी के कारण राज्य सरकार को कर से होने वाले राजस्व में हर दिन लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *