भीषण सड़क हादसे में शख्स की दर्दनाक मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसे में शख्स की दर्दनाक मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Horrific Accident : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतरगत बनबुधनी। नेशनल हाइवे नंबर – 46 पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कार तेज रफ्तार में थी, जो अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बुधनी थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया। उसमें सवार सभी लोग मंडीदीप के रहने वाले थे। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी करते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *