आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल! बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें list

आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल! बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें list

Income Tax Transfer List: आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (सीजी-एमपी) कार्यालय ने 182 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इनमें अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त और आयकर अधिकारी (आईटीओ) शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 12 से 15 जून के बीच नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Income Tax Transfer List: 20 वरिष्ठ अधिकारियों समेत 182 अधिकारी प्रभावित

जारी आदेश के अनुसार 20 अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त संयुक्त अन्वेषण निदेशक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारियों (आईटीओ) को भी नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इनमें से कई अधिकारी हाल ही में पदोन्नत हुए थे, जिसके बाद उनके तबादले की संभावना पहले से जताई जा रही थी।

18 अतिरिक्त आयुक्त और 11 उपायुक्तों को अतिरिक्त प्रभार

तबादलों के साथ-साथ विभाग ने कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। आदेश के तहत 18 अतिरिक्त आयुक्त और 11 उपायुक्तों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, ताकि विभागीय कार्यों का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके।

इंदौर, भोपाल, रायपुर और ग्वालियर में सबसे ज्यादा बदलाव

स्थानांतरण सूची में इंदौर, भोपाल, रायपुर, बिलासपुर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और बस्तर संभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को एक शहर से दूसरे शहर में भेजा गया है, जबकि कुछ को विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त दायित्व भी सौंपे गए हैं।

12 से 15 जून तक संभालना होगा पदभार

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 12 से 15 जून के बीच नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने समय-सीमा के भीतर जॉइनिंग सुनिश्चित करने को कहा है।

आदेश में दिखे ये प्रमुख नाम

जारी सूची के अनुसार अक्षय जैन को उज्जैन से इंदौर, अरुण कुमार गुर्जर को ग्वालियर, बिपिन कुमार अहिरवार को रायपुर, राजेश्वर रेड्डी को रायपुर और कपिल कपूर को बिलासपुर से इंदौर सहित विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में कुल तीन पृष्ठों में अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना का विवरण दिया गया है।

cg transfer list

प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की कवायद

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाना, रिक्त पदों को भरना और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवी अधिकारियों की सेवाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। यह हाल के वर्षों में आयकर विभाग के सबसे बड़े तबादला आदेशों में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *