Maharashtra: Palghar में टिप्पणी पर मारपीट, Shiv Sena पार्षद Hemlata Singh पर केस

Maharashtra: Palghar में टिप्पणी पर मारपीट, Shiv Sena पार्षद Hemlata Singh पर केस

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में एक सोशल मीडिया मंच पर की गई एक टिप्पणी को लेकर एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में शिवसेना की एक महिला पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद कथित पीड़ित और दूसरे पक्ष के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी हेमलता सिंह और अन्य प्रमुख संदिग्ध फरार हैं।

हेमलता सिंह वसई विरार शहर महानगर पालिका में पार्षद हैं। नालासोपारा के वार्ड नंबर 18 का प्रतिनिधित्व करने वाली हेमलता सिंह के खिलाफ तुलींज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना विश्वकर्मा नामक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुई।

अपनी शिकायत में विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें अर्जुन दुबे नामक व्यक्ति ने एक होटल में बुलाया था। प्राथमिकी के अनुसार, जब विश्वकर्मा वहां पहुंचे तो पार्षद हेमलता सिंह ने अपने सहयोगी अमरीश के साथ उनसे कहासुनी की। आरोप है कि उन्होंने विश्वकर्मा को धक्का दिया, थप्पड़ मारे और मारपीट की।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान पीड़ित की सोने की चैन छीन ली गई और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विश्वकर्मा और पार्षद के सहयोगी मनीष सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *