Live In Partner Murder: 1-2 थप्पड़ मारा, फिर मंगलसूत्र से गला घोंट कर लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, इस बात से था नाराज

Live In Partner Murder: 1-2 थप्पड़ मारा, फिर मंगलसूत्र से गला घोंट कर लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, इस बात से था नाराज

Live In Partner Murder: रायगढ़ जिले में लिव इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से गला घोंट कर महिला की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Live In Partner Murder: जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका धनेश्वरी विश्वकर्मा किरोड़ीमल नगर की निवासी बीते 1 अप्रैल को जिंदल अस्पताल, पतरापाली में आकस्मिक मौत की सूचना अस्पताल की तहरीर के माध्यम से कोतरारोड़ पुलिस को मिली। जिस पर धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच-पंचनामा कार्यवाही की गई और मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट मंगलवार को मिली। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल के रूप में दर्ज करते हुए पीएमकर्ता चिकित्सक ने लिखा कि मृतका की मौत गले में दबाव डालने से दम घुटने के कारण हुई। मामला संदेहास्पद होने पर सूक्ष्मता से जांच की गई।

दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे

घटना के संबंध में मृतका के वारिसों से पूछताछ में सामने आया कि धनेश्वरी विश्वकर्मा का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था, जिनके तीन बच्चे हैं। लगभग चार वर्ष पूर्व वह पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी। इसके बाद धनेश्वरी का विकेश से परिचय हुआ। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और लगभग चार वर्ष से किरोड़ीमल नगर में पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। धनेश्वरी बीच-बीच में बीमार रहती थी, जिसका इलाज विकेश द्वारा कराया जाता था। लगभग एक माह पूर्व से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी। उसके पति के साथ तलाक का प्रकरण चल रहा था।

मंगलसूत्र से गला घोंट कर महिला की हत्या

घटना तिथि को विकेश धनेश्वरी के साथ था। प्राथमिक संदेह मृतका के लिव इन पार्टनर विकेश बरेठ पर जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ की। काफी पूछताछ के बाद विकेश ने धनेश्वरी के गले के मंगलसूत्र से गला घोंट कर हत्या करने की बात स्वीकार की।

Live In Partner Murder: दवाई नहीं खाने पर हुआ विवाद

आरोपी विकेश बरेठ ने बताया कि वह धनेश्वरी का इलाज करा रहा था। धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं लेती थी। उसके पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों विवाह नहीं कर पा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। 1 अप्रैल को विकेश की नानी उसके घर आई थी। धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बनाने के कारण उसे विकेश ने डांटा। उसकी नानी को उसके घर छोड़कर वापस घर गया। उस दौरान धनेश्वरी ने दवाई नहीं खाई, जिससे दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ।

विवाद बढ़ा तो हत्या तक पहुंचा

विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड़ मारे। धनेश्वरी ने कहा, “तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी,” और घर जाने लगी। तब आरोपी विकेश ने धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर खींचा। धनेश्वरी गिरकर बेहोश हो गई। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उसे जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Live In Partner Murder: आरोपी गिरफ्तार

मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने धारा 103(1), 238 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विकेश कुमार बरेठ (26 वर्ष), निवासी भंवरमाल, थाना बम्हनीनडीह, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *