‘नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखें’, कभी विवादित बयान तो कभी ट्वीट करने पड़े डिलीट, स्वरा भास्कर यूं बन गईं ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’

‘नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखें’, कभी विवादित बयान तो कभी ट्वीट करने पड़े डिलीट, स्वरा भास्कर यूं बन गईं ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’

Swara Bhasker Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन जितनी चर्चा उनकी फिल्मों की नहीं हुई, उससे कहीं ज्यादा उनके बयान और सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में रहे। यही वजह है कि समय-समय पर उन्हें ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ तक कहा जाने लगा। उनके जन्मदिन के मौके पर एक नजर उन प्रमुख विवादों पर डालते हैं, जिन्होंने उन्हें बार-बार चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया।

नेताओं पर स्वरा का फूटा था गुस्सा (Swara Bhasker Birthday Special)

स्वरा भास्कर अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं। कई बार उनका यही बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर बहस का कारण बना। एक बड़े विवाद की शुरुआत तब हुई, जब फिल्म पठान के गाने ‘बेशर्म रंग’ फिल्म के गाने को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। उस दौरान स्वरा ने नेताओं को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें कलाकारों के कपड़ों की बजाय अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस बयान के बाद उन्हें समर्थन और आलोचना- दोनों का सामना करना पड़ा।

Swara Bhasker Birthday Special
Swara Bhasker Birthday Special

हिजाब से जुड़े मुद्दे पर द्रोपदी से तुलना (Swara Bhasker Controversies)

इसके अलावा एक और बड़ा विवाद उस समय सामने आया, जब उन्होंने हिजाब से जुड़े मुद्दे की तुलना महाभारत के द्रोपदी चीरहरण वाले प्रसंग से कर दी। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी। कई लोगों ने इसे अनुचित बताया, जबकि कुछ ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा माना। इस घटना ने उन्हें लंबे समय तक चर्चा में बनाए रखा।

फिल्म पद्मावत पर भी उठाया था सवाल (Swara Bhasker Controversies)

इतना ही नहीं, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘पद्मावत’ के जोहरी सीन को लेकर भी स्वरा ने खुलकर सवाल उठाए थे। उन्होंने निर्देशक को पत्र लिखकर महिलाओं की गरिमा और उनकी स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, लेकिन उन्होंने अपने विचारों से पीछे हटने से इनकार कर दिया।

Swara Bhasker Birthday Special
Swara Bhasker Birthday Special

सुरक्षा बलों के मुद्दे पर भी उठाया था सवाल

स्वरा भास्कर का नाम उस समय भी विवादों में आया, जब उन्होंने एक सुरक्षा बल से जुड़े मामले पर टिप्पणी की थी। उनके ट्वीट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इस मुद्दे पर भी काफी बहस हुई। ये मामला लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा और अभिनेत्री को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल उन्होंने एक ट्वीट करते हुए सेना को मूर्ख तक बता दिया था। इस पर जमकर हंगामा हुआ था।

होली 2026 की घटना पर फिर किया ट्वीट

हाल ही में होली से मौके पर तरुण नाम के हिंदू लड़के की पीट-पीटकर मौत के बाद भी स्वरा की टिप्पणी ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया। इस विषय पर उनके विचार सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन किया, तो कई यूजर्स ने इसका विरोध भी जताया। उन्होंने कहा था- ‘इस घटना के बाद नफरत फैलाने वाले संघी लोगों ने क्या किया… उन्होंने मुस्लिम भीड़ द्वारा हिंदू लड़के की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर को हेडलाइन्स और पोस्टों में फैलाया और नारा लगाया कि हिंदू खतरे में हैं।’ स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

बिंदास बयानों के लिए जानी जाती हैं स्वरा (Swara Bhasker Birthday Special)

दरअसल, स्वरा भास्कर उन कलाकारों में शामिल हैं, जो सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखने में विश्वास करती हैं। यही कारण है कि वह अक्सर चर्चा के केंद्र में बनी रहती हैं। हालांकि उनके विचारों से हर कोई सहमत नहीं होता, लेकिन उनकी बेबाकी उन्हें बाकी कलाकारों से अलग पहचान जरूर दिलाती है।

फिलहाल, स्वरा भास्कर का करियर और उनके बयान- दोनों ही उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए हुए हैं। आने वाले समय में भी यह देखना दिलचस्प होगा कि वो अपने विचारों के जरिए किस तरह सामाजिक और राजनीतिक बहसों का हिस्सा बनती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *