Largest Oil Producer In The World: इस देश के पास है सबसे ज्यादा तेल भंडार, जानिये भारत का नाम कितने नंबर पर

Largest Oil Producer In The World: इस देश के पास है सबसे ज्यादा तेल भंडार, जानिये भारत का नाम कितने नंबर पर

Largest Oil Producer In The World: दुनिया की राजनीति कई केंद्रों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक बड़ा केंद्र कच्चा तेल भी है। यही वजह है कि जिन देशों के पास तेल के बड़े भंडार हैं, उनकी आवाज वैश्विक मंच पर ज्यादा भारी मानी जाती है। इन दिनों पश्चिम एशिया में तनाव, खासकर इजराइल,अमेरिका -ईरान टकराव की आशंका, फिर से तेल बाजार को अस्थिर कर रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा तेल आखिर किस देश के पास है? आइये जानते हैं।

Largest Oil Reserves In The World: भारत इतने नंबर पर

दक्षिण अमेरिका का वेनेजुएला तेल भंडार के मामले में दुनिया में सबसे ऊपर है। उसके पास 300 बिलियन बैरल से ज्यादा प्रमाणित भंडार हैं। अमेरिका के भंडार रूस या ईरान से कम हैं, लेकिन उत्पादन के मामले में वह दुनिया में नंबर एक बन चुका है। भारत का नंबर इस लिस्ट में 22वें स्थान पर आता है। भारत का क्रूड ऑयल रिजर्व लगभग कुल 4,981 मिलियन बैरल है।

Oil Producer Of World: देखें लिस्ट

क्रमांक देश अनुमानित कच्चा तेल भंडार (बिलियन बैरल)
1 वेनेजुएला 303.22
2 सऊदी अरब 267.2
3 ईरान 157–158
4 कनाडा लगभग 170
5 इराक 145.02
6 संयुक्त अरब अमीरात 113
7 कुवैत लगभग 100
8 रूस 80
9 अमेरिका 35–50
10 लीबिया 48.36

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *