Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायल

बिहार के बेतिया से श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही एक ‘डबल-डेकर’ बस के लखीमपुर खीरी जिले में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 30 अन्य लोग घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित राय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक डबल-डेकर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई, जिससे एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और बस चालक समेत करीब 30 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हरि शंकर लाल यादव (50) के रूप में हुई है।

राय ने बताया कि यह हादसा उचौलिया थाना क्षेत्र में एक गुरुद्वारे के पास हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। राय ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को पसगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए तथा बाद में गंभीर रूप से घायल करीब छह यात्रियों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जबकि बाकी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *