दतिया उपचुनाव की कांउटिंग पर भ्रामक पोस्ट, FIR:दावा-ASP को आखिरी राउंड में वोट नहीं मिले, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

दतिया उपचुनाव की कांउटिंग पर भ्रामक पोस्ट, FIR:दावा-ASP को आखिरी राउंड में वोट नहीं मिले, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर भ्रामक पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। दरअसल, 3 अगस्त को कांउटिंग के दिन एक पोस्ट सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुई। जिसमें दावा किया गया कि मतगणना के लास्ट तीन राउंड में आजाद समाज पार्टी (ASP) को वोट नहीं मिला। जबकि रिकॉर्ड में राउंड 13, 14 और 15 में ASP को वोट मिले थे। जांच में पोस्ट भ्रामक और गलत मिली। उसके बाद कलेक्टर कार्यालय की ओर मामले में कार्रवाई की बात कही गई। पोस्ट अपलोड करने वाले को खोज रही पुलिस पुलिस ने बताया कि इस पोस्ट से कांउटिंग और ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती थी। इसी आधार पर पोस्ट को भ्रामक मानते हुए, अब पुलिस ने केस किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि किस व्यक्ति ने की थी। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि पोस्ट किस सोशल मीडिया अकाउंट से डाली गई। किस ग्रुप में शेयर हुई। आगे किन लोगों ने इसे फॉरवर्ड किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *