Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित

Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को लद्दाख की आठ स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के लिए 100 निर्वाचन क्षेत्रों को अधिसूचित किया। इससे सीट की संख्या मौजूदा समय में 52 से बढ़कर लगभग दोगुनी हो जाएगी। एलएएचडीसी (संशोधन) विनियम, 2026 के तहत अधिसूचित नयी संरचना के तहत लेह में 22, करगिल में 21, संकू में 13, चांगथांग में 10, नुब्रा, शाम और जांस्कर में नौ-नौ तथा द्रास में सात निर्वाचन क्षेत्र होंगे।

सक्सेना ने कहा कि सीट की संख्या बढ़ने से स्थानीय प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होगा और लद्दाख के हर क्षेत्र में समावेशी शासन को बढ़ावा मिलेगा। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लद्दाख में जमीनी स्तर के लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर! एलएएचडीसी (संशोधन) विनियम, 2026 के तहत मैंने लद्दाख की आठ स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के लिए 100 निर्वाचन क्षेत्रों को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया है।

यह अधिसूचना सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *