मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना में मर्डर:पूजा कमेटी विवाद में लड़के को मारी गोली; हंगामे के बीच विसर्जन रुका तो DSP ने खुद चलाया ट्रैक्टर

मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना में मर्डर:पूजा कमेटी विवाद में लड़के को मारी गोली; हंगामे के बीच विसर्जन रुका तो DSP ने खुद चलाया ट्रैक्टर

पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक लड़के की हत्या की खबर है। गोली लगने से घायल 15 साल के कुंदन कुमार को मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेतहर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि किसी कमेटी के मेंबर ने हमला किया है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास की है। गोली लगने के बाद हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़फोड़ भी हुई है। हंगामे के बीच कुछ देर के लिए प्रतिमा विसर्जन रुक गया था, जिसके बाद डीएसपी शिव शंकर कुमार खुद ट्रैक्टर चलाकर लेकर गए। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पूजा कमेटी को लेकर था विवाद पटना सिटी के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार से पूछताछ की जा रही है। खून से लथपथ हालत में कुंदन को अस्पताल पहुंचाया गया था। पूजा कमेटी के विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। इस बीच कुछ लोगों द्वारा ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़ फोड़ की गई, हालांकि पुलिस ने तोड़फोड़ की घटना से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने विधि व्यवस्था को सामान्य रूप से बनाए रखा और शांतिपूर्ण तरीके से सभी मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। ————— ये खबर भी पढ़िए… बहू से अफेयर, विरोध करने पर भतीजे का मर्डर:पैसा और पावर से भतीजे की पत्नी को करीब लाया;आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति ने मारी गोलियां पटना के फुलवारीशरीफ में चाचा ललन शर्मा ने अपने ही भतीजे दीपक कुमार (30) की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा फरार है। दीपक के परिजन ने बताया कि पिछले 4 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके साथ ही दीपक की पत्नी से भी ललन शर्मा का अवैध संबंध था। पूरी खबर पढ़ें। पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक लड़के की हत्या की खबर है। गोली लगने से घायल 15 साल के कुंदन कुमार को मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेतहर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि किसी कमेटी के मेंबर ने हमला किया है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास की है। गोली लगने के बाद हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़फोड़ भी हुई है। हंगामे के बीच कुछ देर के लिए प्रतिमा विसर्जन रुक गया था, जिसके बाद डीएसपी शिव शंकर कुमार खुद ट्रैक्टर चलाकर लेकर गए। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पूजा कमेटी को लेकर था विवाद पटना सिटी के डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार से पूछताछ की जा रही है। खून से लथपथ हालत में कुंदन को अस्पताल पहुंचाया गया था। पूजा कमेटी के विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। इस बीच कुछ लोगों द्वारा ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़ फोड़ की गई, हालांकि पुलिस ने तोड़फोड़ की घटना से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने विधि व्यवस्था को सामान्य रूप से बनाए रखा और शांतिपूर्ण तरीके से सभी मूर्तियों का विसर्जन कराया गया। ————— ये खबर भी पढ़िए… बहू से अफेयर, विरोध करने पर भतीजे का मर्डर:पैसा और पावर से भतीजे की पत्नी को करीब लाया;आरोपी की पत्नी बोली- मेरे पति ने मारी गोलियां पटना के फुलवारीशरीफ में चाचा ललन शर्मा ने अपने ही भतीजे दीपक कुमार (30) की 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा फरार है। दीपक के परिजन ने बताया कि पिछले 4 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके साथ ही दीपक की पत्नी से भी ललन शर्मा का अवैध संबंध था। पूरी खबर पढ़ें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *