गोपालगंज में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। घटना विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दान डीह के पास हुई। मृतक की पहचान विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के कलेश्वर बैठा के 55 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र बैठा के रूप में हुई है। घायल भतीजे का नाम मोहन बैठा है, जिसका इलाज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है। बाजार जाने के दौरान हादसा सुरेंद्र बैठा अपने भतीजे मोहन के साथ साइकिल पर सवार होकर अहिरौली दान डीह की ओर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र बैठा तथा मोहन बैठा को कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुरेंद्र बैठा ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, घायल मोहन बैठा का इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है। विश्वम्भरपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। गोपालगंज में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। घटना विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दान डीह के पास हुई। मृतक की पहचान विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के कलेश्वर बैठा के 55 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र बैठा के रूप में हुई है। घायल भतीजे का नाम मोहन बैठा है, जिसका इलाज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है। बाजार जाने के दौरान हादसा सुरेंद्र बैठा अपने भतीजे मोहन के साथ साइकिल पर सवार होकर अहिरौली दान डीह की ओर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और सुरेंद्र बैठा तथा मोहन बैठा को कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुरेंद्र बैठा ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, घायल मोहन बैठा का इलाज इमरजेंसी वार्ड में जारी है। विश्वम्भरपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।


