ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:बांका से जसीडीह गया था काम करने, वापस लौटने के दौरान हादसा

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:बांका से जसीडीह गया था काम करने, वापस लौटने के दौरान हादसा

झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक ट्रेन हादसे में बिहार के बांका जिले के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के पेलवा गांव निवासी धोकर दास के 29 वर्षीय पुत्र रामबालक दास के रूप में हुई है। घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है कि मजदूर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है यह आत्महत्या किया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। काम से लौटने के दौरान हादसा रामबालक दास प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने झारखंड राज्य के जसीडीह थाना क्षेत्र गया था। शाम को वह काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झारखंड और बिहार दोनों राज्य सटे रहने के कारण रामबालक दास झारखंड क्षेत्र में मजदूरी करने के लिए जाता था। मृतक का गांव बगल में ही था। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर के बाद अज्ञात शव की पहचान हुई। मजदूरी कर चलाता था घर मृतक के घर में होली की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार को त्योहार मनाया जाना था, लेकिन बेटे की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। मृतक के पिता धोकर दास ने बताया कि रामबालक ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना के बाद पेलवा गांव में गम का माहौल है। जसीडीह थाना पुलिस ने पुष्टि की कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक ट्रेन हादसे में बिहार के बांका जिले के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के पेलवा गांव निवासी धोकर दास के 29 वर्षीय पुत्र रामबालक दास के रूप में हुई है। घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है कि मजदूर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है यह आत्महत्या किया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। काम से लौटने के दौरान हादसा रामबालक दास प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने झारखंड राज्य के जसीडीह थाना क्षेत्र गया था। शाम को वह काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झारखंड और बिहार दोनों राज्य सटे रहने के कारण रामबालक दास झारखंड क्षेत्र में मजदूरी करने के लिए जाता था। मृतक का गांव बगल में ही था। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी देर के बाद अज्ञात शव की पहचान हुई। मजदूरी कर चलाता था घर मृतक के घर में होली की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार को त्योहार मनाया जाना था, लेकिन बेटे की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। मृतक के पिता धोकर दास ने बताया कि रामबालक ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना के बाद पेलवा गांव में गम का माहौल है। जसीडीह थाना पुलिस ने पुष्टि की कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *