KKR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में आज सोमवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। शाम 7.30 बजे से खेले जाने वाले इस मैच में केकेआर को युजवेंद्र चहल से सावधा रहना होगा, क्योंकि इस अनुभवी स्पिनर के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह केकेआर के खिलाफ एक बार पांच विकेट हॉल और दो बार चार विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
आज जीत का खाता खोलने उतरेगी केकेआर
ज्ञात हो कि केकेआर की आईपीएल के इस सीजन में शुरुआत अच्छी नहीं रही है। वह अपने दोनों शुरुआती मैच गंवाकर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर 2 अंक लेने के इरादे से उतरेगी। केकेआर के इस मिशन में पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर चहल बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट
चहल 2011 से आईपीएल में खेल रहे हैं। आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के साथ लंबी और सफल पारी खेलने के बाद 2025 से वह पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। चहल चाहे किसी भी टीम में रहे, कोलकाता के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होते रहे हैं। यही वजह है कि आईपीएल में चहल के नाम केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट है।
चहल ने केकेआर के खिलाफ 24 मैच खेले हैं और 23 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 33 विकेट लिए हैं। इस दौरान एक मैच में 5 विकेट लेने की उपलब्धि 1 बार और एक मैच में 4 विकेट लेने की उपलब्धि 2 बार हासिल की है। इसलिए केकेआर को चहल से बचके रहना होगा। आईपीएल 2026 में चहल के प्रदर्शन पर गौर करें तो दाएं हाथ का यह अनुभवी लेग स्पिनर 2 मैचों में 3 विकेट ले चुका है।
आईपीएल इतिहास के भी सफलतम गेंदबाज
केकेआर के खिलाफ दूसरे सफल गेंदबाज आरसीबी के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी के नाम 30 मैचों में 32 विकेट हैं। चहल आईपीएल इतिहास के भी सफलतम गेंदबाज हैं। उन्होंने कुल 176 मैचों में 224 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 192 मैचों में 202 विकेट हैं।


