Kashi Vishwanath Temple में दिवाली और धनतेरस पर सामान्य दर्शन, ऑनलाइन टिकट सेवा भी चालू रहेगी

Kashi Vishwanath Temple में दिवाली और धनतेरस पर सामान्य दर्शन, ऑनलाइन टिकट सेवा भी चालू रहेगी

वाराणसी, तीन नवंबर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दरवाजे दिवाली और धनतेरस पर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे और दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी जारी रहेगी। मंदिर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, नौ नवंबर की दोपहर श्रृंगार भोग आरती के बाद से 10 नवंबर की शाम सप्तर्षि आरती तक सभी श्रेणियों के टिकट निलंबित रहेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि श्रद्धालु दिवाली और धनतेरस के दौरान सामान्य दिनों की तरह ही मंदिर में दर्शन कर सकेंगे, जिसमें ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से भी दर्शन शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट बुकिंग का निलंबन केवल निर्धारित अवधि तक ही सीमित रहेगा, ताकि अन्नकूट उत्सव से संबंधित व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में मंदिर की अन्य सभी व्यवस्थाएं और सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *