Karnataka CM Row: कर्नाटक में बदलेगा सीएम! मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कौन लेगा फैसला

Karnataka CM Row: कर्नाटक में बदलेगा सीएम! मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कौन लेगा फैसला

Karnataka CM Row: कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें एक बार फिर से शुरू हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलाव को लेकर कोई भी फैसला पार्टी का हाईकमान सामूहिक रूप से करेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय वह खुद, सोनिया गांधी और राहुल गांधी मिलकर लेंगे।

हम तीन लेंगे फैसला- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगे कहा कि हर दिन बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन स्पष्ट कर दूं कि फैसला तीनों मिलकर करेंगे। मैं AICC अध्यक्ष के तौर पर, सोनिया गांधी CPP चेयरपर्सन के रूप में और राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में।
उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में फैसले एक तय प्रक्रिया के तहत होते हैं, जिसमें वरिष्ठ नेताओं से व्यापक चर्चा और सलाह-मशविरा शामिल होता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिना तारीख तय हुए किसी भी तरह का कयास लगाना जल्दबाजी होगी।

कर्नाटक के हित में होगा फैसला- खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब भी कोई फैसला लिया जाएगा, वह कर्नाटक के हित में होगा और सभी को हाईकमान के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
हालांकि इससे पहले गुरुवार को भी मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर जल्द ही स्थिति साफ हो सकती है। पार्टी यह तय करेगी कि मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पद पर बने रहेंगे या फिर कैबिनेट में फेरबदल किया जाएगा।

सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान

दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस में पिछले कुछ समय से नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों के बीच ‘पावर-शेयरिंग’ को लेकर चर्चा तेज है। कुछ नेता शिवकुमार को शेष कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।

सरकार के आधे कार्यकाल पूरे होने के बाद यह मुद्दा और जोर पकड़ गया है। पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *