Kanpur News:बारात में थिरकते-थिरकते थम गई सांस, खुशी का डांस बना मौत का कारण

Kanpur News:बारात में थिरकते-थिरकते थम गई सांस, खुशी का डांस बना मौत का कारण

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारात में डांस कर रहे एक अधेड़ अचानक सिर के बल जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

भतीजे की शादी में आए थे –

जाजमऊ छबीलेपुरवा निवासी 51 वर्षीय राजेश कुमार चंडीगढ़ में निजी नौकरी करते थे। उनके परिवार में पत्नी रानी और तीन बेटियां अन्नू, तन्नू व मुस्कान हैं। परिजनों के मुताबिक राजेश अपने भतीजे शिवम की शादी में शामिल होने आए थे। जूही डिपो के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात निकलने ही वाली थी कि खुशी में नाचते हुए राजेश अचानक सड़क पर गिर पड़े। घटना देखते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजेश की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।वही सूचना पर पहुंची किदवई नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

क्या बोले थाना प्रभारी –

थाना प्रभारी ने बताया कि डांस के दौरान अचानक गिरने से मौत हुई है। प्रारंभिक तौर पर कार्डियक अटैक की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *