भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति सिंह भले ही अपनी वैवाहिक जिंदगी को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह हालात के आगे टूटने वाली नहीं हैं। तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है, मगर इसके बावजूद ज्योति अपनी जिंदगी को खुशहाल तरीके से जीने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में अपनी ज्योति सिंह अपनी बहन जूही सिंह के ब्लॉग में नजर आईं। खुलकर अपनी निजी जिंदगी, परिवार और भविष्य की योजनाओं पर बात की। मन्नत को बच्चे के रूप में देख सकते हैं ज्योति नाक से सिंदूर लगाए नजर आईं, जिस पर उन्होंने कहा कि सिंदूर लगाने से एक अलग ही निखार आता है। वह अक्सर बनारस आती हैं और भगवान भोलेनाथ की भक्त हैं। यहां आकर उन्हें मानसिक शांति मिलती है। ज्योति ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भगवान से एक खास मन्नत मांगी है, लेकिन अभी आपलोगों के साथ शेयर नहीं कर सकती हूं। ज्योति सिंह अपनी मां के लिए चाय बना रही थीं। इसी बीच उनकी बहन के बेटे भोलू को गोदी में उठाकर इशारों-इशारों में उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि वह मन्नत इनके (यानी बच्चे के) रूप में देख सकते हैं। खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हूं अपने भविष्य को लेकर बात करते हुए ज्योति ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनकी शादी का आगे क्या होगा, लेकिन वह अपनी बहनों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हैं। अगर भविष्य में हालात ऐसे बने, तो वह अपनी बहनों के साथ एक घर लेकर रहना चाहेंगी, ठीक वैसे ही जैसे ‘फ्रेंड्स’ सीरीज में दोस्त साथ रहते हैं। इस दौरान उनकी बहनों ने भी उनकी इस इच्छा का समर्थन किया और भगवान से दुआ की कि वे हमेशा इसी तरह साथ रहें। बड़ी और छोटी बहन की शादी नहीं हुई है वहीं, दूसरे ज्योति सिंह अपनी बहनों के साथ वाराणसी की गलियों और घाटों पर घूमती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के बारे में बताते हुए कहा कि वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनकी शादी सबसे पहले हो गई थी। उनकी बड़ी बहन जूही अब तक अविवाहित हैं, जबकि छोटी बहन की भी अभी शादी नहीं हुई है। मेरे परिवार की सोच अलग है ज्योति ने इस बात पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी कि अक्सर लोग सवाल उठाते हैं कि बड़ी बहन के होते हुए छोटी की शादी कैसे हो गई। इस पर उन्होंने साफ कहा कि उनका परिवार ऐसी सोच नहीं रखता। हर किसी को अपनी जिंदगी के फैसले लेने की आजादी है। जूही ने खुद अपने पिता से साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, जबकि पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए आया था, जिसे परिवार ने स्वीकार कर लिया। पवन सिंह की पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी। इस बीच पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति सिंह भले ही अपनी वैवाहिक जिंदगी को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह हालात के आगे टूटने वाली नहीं हैं। तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है, मगर इसके बावजूद ज्योति अपनी जिंदगी को खुशहाल तरीके से जीने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में अपनी ज्योति सिंह अपनी बहन जूही सिंह के ब्लॉग में नजर आईं। खुलकर अपनी निजी जिंदगी, परिवार और भविष्य की योजनाओं पर बात की। मन्नत को बच्चे के रूप में देख सकते हैं ज्योति नाक से सिंदूर लगाए नजर आईं, जिस पर उन्होंने कहा कि सिंदूर लगाने से एक अलग ही निखार आता है। वह अक्सर बनारस आती हैं और भगवान भोलेनाथ की भक्त हैं। यहां आकर उन्हें मानसिक शांति मिलती है। ज्योति ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भगवान से एक खास मन्नत मांगी है, लेकिन अभी आपलोगों के साथ शेयर नहीं कर सकती हूं। ज्योति सिंह अपनी मां के लिए चाय बना रही थीं। इसी बीच उनकी बहन के बेटे भोलू को गोदी में उठाकर इशारों-इशारों में उन्होंने यह जरूर संकेत दिया कि वह मन्नत इनके (यानी बच्चे के) रूप में देख सकते हैं। खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हूं अपने भविष्य को लेकर बात करते हुए ज्योति ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनकी शादी का आगे क्या होगा, लेकिन वह अपनी बहनों के साथ एक खुशहाल जिंदगी जीना चाहती हैं। अगर भविष्य में हालात ऐसे बने, तो वह अपनी बहनों के साथ एक घर लेकर रहना चाहेंगी, ठीक वैसे ही जैसे ‘फ्रेंड्स’ सीरीज में दोस्त साथ रहते हैं। इस दौरान उनकी बहनों ने भी उनकी इस इच्छा का समर्थन किया और भगवान से दुआ की कि वे हमेशा इसी तरह साथ रहें। बड़ी और छोटी बहन की शादी नहीं हुई है वहीं, दूसरे ज्योति सिंह अपनी बहनों के साथ वाराणसी की गलियों और घाटों पर घूमती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के बारे में बताते हुए कहा कि वह तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनकी शादी सबसे पहले हो गई थी। उनकी बड़ी बहन जूही अब तक अविवाहित हैं, जबकि छोटी बहन की भी अभी शादी नहीं हुई है। मेरे परिवार की सोच अलग है ज्योति ने इस बात पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी कि अक्सर लोग सवाल उठाते हैं कि बड़ी बहन के होते हुए छोटी की शादी कैसे हो गई। इस पर उन्होंने साफ कहा कि उनका परिवार ऐसी सोच नहीं रखता। हर किसी को अपनी जिंदगी के फैसले लेने की आजादी है। जूही ने खुद अपने पिता से साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, जबकि पवन सिंह का रिश्ता उनके लिए आया था, जिसे परिवार ने स्वीकार कर लिया। पवन सिंह की पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी। इस बीच पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई।


