Junior Asia Cup में भारत की धमाकेदार शुरुआत, Indonesia को 14-0 से रौंदा

Junior Asia Cup में भारत की धमाकेदार शुरुआत, Indonesia को 14-0 से रौंदा

मोकी (चीन), पांच सितंबर भारत ने शनिवार को यहां पूल ए के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया पर 14-0 की बड़ी जीत के साथ एएचएफ जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह और अजीत यादव तीनों ने मिलकर 12 गोल किए जिससे पांच बार की चैंपियन टीम ने टूर्नामेंट पर जल्द अपना दबदबा कायम कर लिया। प्रभदीप ने सर्वाधिक पांच गोल दागकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हासिल किया।कप्तान अनमोल ने चार जबकि यादव ने तीन गोल किए। बाकी दो गोल हरपाल और आशु मौर्य ने किए। मैच शुरू होत ही भारत ने आक्रामक रवैया अपनाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के गोल पर लगातार हमले किए। इंडोनेशिया के खिलाड़ी पूरे मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए। प्रभदीप ने पांचवें मिनट में गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।हरपाल ने आठवें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय फॉरवर्ड लाइन को लगातार मौके मिलते रहे। अनमोल ने मैच का अपना पहला गोल 16वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से किया।इसके चार मिनट बाद यादव ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया। प्रभदीप ने 26वें और 30वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को हाफ-टाइम तक 6-0 की शानदार बढ़त दिला दी। भारत ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा।अनमोल ने 35वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपने खाते में दो और गोल जोड़े। प्रभदीप ने तीसरे क्वार्टर के आखिर में एक और गोल किया, जिससे स्कोर 9-0 हो गया। भारत ने मैच के अंतिम क्वार्टर में पांच और गोल दागे।अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद ही प्रभदीप ने अपना पांचवां गोल दागा। यादव ने 53वें मिनट में दो गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत ने 13-0 की बढ़त बना ली।मौर्य ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित की। 

मोकी (चीन), पांच सितंबर भारत ने शनिवार को यहां पूल ए के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया पर 14-0 की बड़ी जीत के साथ एएचएफ जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कप्तान अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह और अजीत यादव तीनों ने मिलकर 12 गोल किए जिससे पांच बार की चैंपियन टीम ने टूर्नामेंट पर जल्द अपना दबदबा कायम कर लिया। प्रभदीप ने सर्वाधिक पांच गोल दागकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हासिल किया।

कप्तान अनमोल ने चार जबकि यादव ने तीन गोल किए। बाकी दो गोल हरपाल और आशु मौर्य ने किए। मैच शुरू होत ही भारत ने आक्रामक रवैया अपनाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे।

भारतीय खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया के गोल पर लगातार हमले किए। इंडोनेशिया के खिलाड़ी पूरे मैच में संघर्ष करते हुए नजर आए। प्रभदीप ने पांचवें मिनट में गोल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

हरपाल ने आठवें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय फॉरवर्ड लाइन को लगातार मौके मिलते रहे। अनमोल ने मैच का अपना पहला गोल 16वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से किया।

इसके चार मिनट बाद यादव ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया। प्रभदीप ने 26वें और 30वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को हाफ-टाइम तक 6-0 की शानदार बढ़त दिला दी। भारत ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा।

अनमोल ने 35वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपने खाते में दो और गोल जोड़े। प्रभदीप ने तीसरे क्वार्टर के आखिर में एक और गोल किया, जिससे स्कोर 9-0 हो गया। भारत ने मैच के अंतिम क्वार्टर में पांच और गोल दागे।

अनमोल ने 51वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद ही प्रभदीप ने अपना पांचवां गोल दागा। यादव ने 53वें मिनट में दो गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत ने 13-0 की बढ़त बना ली।

मौर्य ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *