Jodhpur Mayor: जोधपुर में भाजपा से प्रसन्नचंद मेहता बने नए महापौर

Jodhpur Mayor: जोधपुर में भाजपा से प्रसन्नचंद मेहता बने नए महापौर

Prasann Chand Mehta: जोधपुर। नगर निगम जोधपुर के महापौर पद के लिए भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को प्रत्याशी बनाया। वे आज महापौर बन गए है। मेहता लंबे समय से राजनीति और संगठन में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1972 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े और इसके बाद भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वे करीब 54 साल से राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं।

100 वार्ड नगर ​निगम में भाजपा प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता को 53 वोट मिले हैं। वे अब नए महापौर बने हैं।

राजनीतिक सफर

प्रसन्नचंद मेहता ने वर्ष 1980 से 1985 तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1997 में भाजपा शहर जिला महामंत्री और 1998 में भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष बने। इसके बाद वर्ष 1999 से 2004 तक दो कार्यकाल के लिए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रहे। वर्ष 2009 में उन्होंने महापौर पद का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2020 से 2023 तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे।

अयोध्या आंदोलन से भी जुड़े रहे

मेहता वर्ष 1992 में अयोध्या कारसेवा के लिए जाने वाले प्रथम कारसेवक जत्थे में शामिल रहे। इसके अलावा वे संगठन की विभिन्न गतिविधियों और चुनावी जिम्मेदारियों में भी सक्रिय रहे हैं।

चुनावी और संगठनात्मक जिम्मेदारियां

मेहता ने भाजपा संगठन में कई चुनावी जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। वे जोधपुर लोकसभा चुनाव के प्रभारी, पीपाड़ और बालोतरा नगरपालिका चुनाव के प्रभारी तथा जालौर, पाली और बीकानेर जिला संगठन चुनाव के प्रभारी रह चुके हैं। हरियाणा में भी उन्हें चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।

प्रसन्नचंद मेहता : प्रमुख जानकारी

जानकारी विवरण
नाम प्रसन्नचंद मेहता
जन्म 13 नवंबर 1957
शिक्षा बीकॉम
राजनीतिक सक्रियता वर्ष 1972 से
भाजपा युवा मोर्चा 1980-85, प्रथम जिलाध्यक्ष
भाजपा शहर जिला महामंत्री 1997
भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष 1998
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष 1999-2004, दो कार्यकाल
महापौर चुनाव 2009 में चुनाव लड़ा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष 2020-2023

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *