शेखपुरा में जियो फाइबर टेक्नीशियन की मौत:बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचला, एएसआई ने पहुंचाया अस्पताल; इलाज के दौरान तोड़ा दम

शेखपुरा में जियो फाइबर टेक्नीशियन की मौत:बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचला, एएसआई ने पहुंचाया अस्पताल; इलाज के दौरान तोड़ा दम

मंगलवार को शेखपुरा जिले के मटोखर-पेन गांव के बीच एक सड़क हादसे में जियो फाइबर कंपनी के एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार 24 वर्षीय टेक्नीशियन को कुचल दिया, जिसके बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी रामानुज सिंह के पुत्र मोहित कुमार उर्फ मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मोहित ने तीन माह पहले ही जियो फाइबर कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर काम शुरू किया था। इससे पहले वह हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने दो सहोदर भाइयों में बड़ा था, और उनके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मोहित सड़क पर पड़ा था। उसी रास्ते से गुजर रहे नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह ने मानवता दिखाते हुए उसे तत्काल पुलिस वाहन से स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के कुछ ही देर बाद मोहित ने दम तोड़ दिया। एएसआई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वे एक केस की जांच के सिलसिले में पेन गांव जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक बाइक सवार को सड़क पर गिरा देखा। पास पहुंचने पर युवक खून से लथपथ मिला, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल की स्थिति देखकर ऐसा लगा कि वाहन युवक को कुचलने के बाद कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार को शेखपुरा जिले के मटोखर-पेन गांव के बीच एक सड़क हादसे में जियो फाइबर कंपनी के एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार 24 वर्षीय टेक्नीशियन को कुचल दिया, जिसके बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी रामानुज सिंह के पुत्र मोहित कुमार उर्फ मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मोहित ने तीन माह पहले ही जियो फाइबर कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर काम शुरू किया था। इससे पहले वह हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने दो सहोदर भाइयों में बड़ा था, और उनके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मोहित सड़क पर पड़ा था। उसी रास्ते से गुजर रहे नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह ने मानवता दिखाते हुए उसे तत्काल पुलिस वाहन से स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के कुछ ही देर बाद मोहित ने दम तोड़ दिया। एएसआई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वे एक केस की जांच के सिलसिले में पेन गांव जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक बाइक सवार को सड़क पर गिरा देखा। पास पहुंचने पर युवक खून से लथपथ मिला, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल की स्थिति देखकर ऐसा लगा कि वाहन युवक को कुचलने के बाद कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *