नालंदा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक आंगनबाड़ी सेविका को रोककर हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मलिकपुर गांव के हेठला खंधा के पास की है। बदमाशों ने कट्टे से वार कर सेविका को गंभीर रूप से घायल कर दिया और कैश व जेवर लेकर फरार हो गए। हिलसा से लौट रही थीं घर पीड़िता की पहचान मलिकपुर गांव निवासी अरुण सिंह की पत्नी पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 14 में सेविका के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता के बेटे रितेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे उनकी मां अपने भतीजे अतुल कुमार के साथ बाइक से हिलसा से वापस घर लौट रही थीं। बाइक से आए थे तीन बदमाश रास्ते में हेठला खंधा के पास विपरीत दिशा से आर-15 (R15) बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पहले उन्हें क्रॉस किया और फिर वापस लौटकर उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हथियार (कट्टा) निकालकर उन्हें डराया-धमकाया और कान की बाली, सोने की चेन, 45 हजार रुपये नकद और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन छीन लिए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कट्टे से सेविका पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं और खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। आर्मी डॉक्टर बेटे की 19 जून को है शादी बेटे रितेश ने बताया कि उनके छोटे भाई भारतीय सेना (आर्मी) में डॉक्टर हैं और आने वाले 19 जून को उनकी शादी होने वाली है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं और इसी सिलसिले में उनकी मां हिलसा गई हुई थीं। घटना के बाद बदहवास हालत में परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। पटना में चल रहा है इलाज घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल सेविका को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। करायपरसुराय के थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। नालंदा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक आंगनबाड़ी सेविका को रोककर हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात मलिकपुर गांव के हेठला खंधा के पास की है। बदमाशों ने कट्टे से वार कर सेविका को गंभीर रूप से घायल कर दिया और कैश व जेवर लेकर फरार हो गए। हिलसा से लौट रही थीं घर पीड़िता की पहचान मलिकपुर गांव निवासी अरुण सिंह की पत्नी पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 14 में सेविका के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता के बेटे रितेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे उनकी मां अपने भतीजे अतुल कुमार के साथ बाइक से हिलसा से वापस घर लौट रही थीं। बाइक से आए थे तीन बदमाश रास्ते में हेठला खंधा के पास विपरीत दिशा से आर-15 (R15) बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पहले उन्हें क्रॉस किया और फिर वापस लौटकर उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हथियार (कट्टा) निकालकर उन्हें डराया-धमकाया और कान की बाली, सोने की चेन, 45 हजार रुपये नकद और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन छीन लिए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कट्टे से सेविका पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं और खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। आर्मी डॉक्टर बेटे की 19 जून को है शादी बेटे रितेश ने बताया कि उनके छोटे भाई भारतीय सेना (आर्मी) में डॉक्टर हैं और आने वाले 19 जून को उनकी शादी होने वाली है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं और इसी सिलसिले में उनकी मां हिलसा गई हुई थीं। घटना के बाद बदहवास हालत में परिजनों और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई। पटना में चल रहा है इलाज घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल सेविका को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया। हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। करायपरसुराय के थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।


