ग्वालियर में हाईवे से दंपती से गहने लूटे:शादी में जा रहे थे, बदमाशों ने पति पर अड़ाया कट्‌टा, पत्नी से लूटा मंगलसूत्र-झुमके

ग्वालियर में हाईवे से दंपती से गहने लूटे:शादी में जा रहे थे, बदमाशों ने पति पर अड़ाया कट्‌टा, पत्नी से लूटा मंगलसूत्र-झुमके

ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। रविवार रात एक दंपति को कट्टा (अधिया) अड़ाकर बाइक सवार चार बदमाशों ने मंगलसूत्र और कान की झुमकी लूट ले गए। दंपति शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक सवारों ने पहले ओवरटेक कर रोका फिर कट्‌टा अड़ाकर कैश निकालने के लिए कहा। इसी समय सामने से कुछ वाहन आते देखे तो बदमाश झपट्‌टा मारकर मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। घटना की शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच के बाद रविवार रात को लूट का मामला दर्ज कर लिया है। सीने पर रखी अधिया और बोले-‘जो है निकाल दो’
शहर के थाटीपुर स्थित न्यू आनंद नगर कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय भूपेंद्र सिंह सोनवार अपनी पत्नी अर्चना के साथ स्कूटी से कृपालपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे तोरिया मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई एक बाइक ने उनका रास्ता रोक लिया। बाइक पर चार युवक सवार थे। एक बदमाश ने उतरते ही भूपेंद्र के सीने पर ‘अधिया’ (315 बोर का कट्टा) अड़ा दी और गोली मारने की धमकी देकर बोला, जो भी है निकाल दो। वाहन आता देख जेवर झपटकर भाग गए
बदमाश जब लूटपाट कर रहे थे, तभी सामने से एक अन्य वाहन की लाइट दिखाई दी। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने जल्दबाजी में अर्चना के गले से सोने का मंगलसूत्र और कानों की झुमकी झपट लीं। झपट्टा इतना तेज था कि अर्चना के कानों में चोट भी आई है। वारदात के बाद बदमाश सुपावली गांव की तरफ फरार हो गए। दहशत में रहा दंपति दूसरे गांव पहुंचकर रोकी स्कूटी
हथियारबंद बदमाशों के हमले से दंपति इस कदर डर गए कि उन्होंने बीच रास्ते में रुकने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने अपनी स्कूटी दौड़ाई और काफी दूर दूसरे गांव पहुंचने के बाद ही अपनी जान सुरक्षित समझी और पुलिस को फोन किया। लूटे गए जेवर का वजन करीब सवा तोला बताया जा रहा है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हुलिए के आधार पर घेराबंदी की है और रास्ते के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि एक आरोपी मोटा और एक लंबा था, जिसके बाल एक तरफ से छोटे-बड़े कटे हुए थे। थाना प्रभारी बिजौली मिर्जा आसिफ बेग का कहना
“दंपति की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *