भगवानपुर में जीविका नीरा विक्रय केंद्र का शुरू

सिटी रिपोर्टर,|गोपालगंज चिउटाहां पंचायत के भगवानपुर गांव में मंगलवार को जीविका के नीरा संवर्धन कार्यक्रम के तहत नीरा विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। रामा जीविका नीरा उत्पादक समूह द्वारा संचालित इस केंद्र का उद्घाटन उत्पाद अधीक्षक अमरेश कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र मांझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नीरा उत्पादक समूह एवं संकुल संघ की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमरेश कुमार ने कहा कि नीरा एक प्राकृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक पेय है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने समाज में नीरा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। वहीं सुरेंद्र मांझी ने कहा कि जीविका का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और यह विक्रय केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस उत्पादक समूह से जुड़ने की अपील की, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना प्रबंधक विकास कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र शुद्ध नीरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ क्षेत्र के परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाने में सहायक होगा। सिटी रिपोर्टर,|गोपालगंज चिउटाहां पंचायत के भगवानपुर गांव में मंगलवार को जीविका के नीरा संवर्धन कार्यक्रम के तहत नीरा विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। रामा जीविका नीरा उत्पादक समूह द्वारा संचालित इस केंद्र का उद्घाटन उत्पाद अधीक्षक अमरेश कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र मांझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नीरा उत्पादक समूह एवं संकुल संघ की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमरेश कुमार ने कहा कि नीरा एक प्राकृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक पेय है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने समाज में नीरा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। वहीं सुरेंद्र मांझी ने कहा कि जीविका का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और यह विक्रय केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस उत्पादक समूह से जुड़ने की अपील की, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें। कार्यक्रम के अंत में जिला परियोजना प्रबंधक विकास कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र शुद्ध नीरा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ क्षेत्र के परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाने में सहायक होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *