दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस अफसरों पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन महिला पत्रकारों की ओर से शिकायतें मिली हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस ने मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच को भेज दिया है।
महिला पत्रकार ने एसीपी पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि जब आइसा (एआईएसए) की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया जा रहा था, तब एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले गए।
महिला पत्रकार ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत देने की बात कही है। उनके मुताबिक, वह शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं, लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे इंतजार करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
महिला पत्रकार ने यह भी कहा कि उनके समर्थन में कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थाने के बाहर मौजूद थे। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायतें मिल चुकी हैं और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
On 03-10-26, during the protest in New Delhi area, while being in law and order situation, allegations of sexual harassment were made by three female journalists against police officers. New Delhi District has received their complaints and the same are transferred to Crime Branch for fair and impartial enquiry. @PTI_News @ANI #DPUpdates
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 4, 2026
इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Jantar Mantar प्रदर्शन, Delhi Police ने दर्ज कीं 3 FIR
सीजेपी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य संगठनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह और सह-संयोजक सौरव दास ने पुलिस द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं करने और शुरुआती जांच के नाम पर समय मांगने पर आपत्ति जताई है।
सीजेपी ने मामले में न्याय और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने रविवार सुबह 11 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर जुटने का आह्वान किया है।
इसे भी पढ़ें: SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में
योगेंद्र यादव ने भी तुरंत एफआईआर की मांग की
सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी कानून के मुताबिक इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया है।

