Janjgir-Champa: ई-मेल में एक शब्द बदलकर लगाया 28 लाख का चूना, भारत-नेपाल सीमा से पकड़ाया आरोपी

Chhattisgarh Crime News: साइबर ठगों ने ई-मेल आईडी में महज एक शब्द बदलकर प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड चांपा को 28 लाख रुपए की चपत लगा दी। ठगों ने राउरकेला इस्पात संयंत्र से मिलती-जुलती ई-मेल आईडी से कंपनी को बैंक खाता बदलने का झांसा दिया। कंपनी ने बिना ध्यान दिए 28 लाख रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में राउरकेला इस्पात संयंत्र से संपर्क करने पर भुगतान न मिलने की जानकारी हुई, तब जाकर ठगी का पता चला।

Janjgir-Champa crime: भारत-नेपाल बार्डर पर छुपकर बैठा था आरोपी

एसपी विजय पाण्डेय के निर्देशन में साइबर पुलिस ने जांच शुरू की। बैंक खाते और मोबाइल नंबर की पड़ताल करते हुए टीम बिहार के सीतामढ़ी (भारत-नेपाल सीमा) पहुंची और ग्राम परिगमा से आरोपी पंकज मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली का पता बदल बिहार में छिपा था आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले अपने आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज कराया था, जिसे बाद में बदलकर बिहार का कराया। सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों से लोकेशन मिलने पर पुलिस ने चरौत थाना क्षेत्र से उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपने नाम से खाता खुलवाकर ठगी की रकम आपस में बांटने की बात स्वीकार की है।

1930 पर तुरंत शिकायत से बचे 23 लाख

ठगी के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराने से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 लाख में से 23 लाख रुपए बैंक में होल्ड करवा लिए हैं, जिन्हें वापस कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *