‘ITI प्रिंसिपल को महिला टीचर ने ऑफिस में घुसकर पीटा’:नारनौल में अधिकारियों को लेटर भेजा- साथी ने कुर्सी उठाकर फेंकी, गालियां दीं

‘ITI प्रिंसिपल को महिला टीचर ने ऑफिस में घुसकर पीटा’:नारनौल में अधिकारियों को लेटर भेजा- साथी ने कुर्सी उठाकर फेंकी, गालियां दीं

हरियाणा के नारनौल स्थित सरकारी ITI फिर विवादों में है। प्रिंसिपल विनोद खनगवाल ने एक महिला टीचर और पुरुष इंस्ट्रक्टर पर ऑफिस में घुसकर पिटाई करने और कुर्सी फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के डायरेक्टर को भेजे लेटर में लिखा कि इंस्ट्रक्टर ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पहले एक स्टूडेंट ने भी ITI में लेडी टीचर पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। चर्चा है कि ये वहीं लेडी टीचर है, जिन पर प्रिंसिपल से मारपीट के आरोप लगे हैं। उधर, प्रिंसिपल खनगवाल का कहना है कि मामले में डिपार्टमेंटल जांच चल रही है। वहीं, लेडी इंस्ट्रक्टर ने मामले में कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया। प्रिंसिपल ने लेटर में क्या कहा:- बिना परमिशन ऑफिस में आया: ITI के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल ने घटना के बाद लेटर में लिखा कि ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल ट्रेड (DMC) इंस्ट्रक्टर निधि यादव 17 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर बात करने प्रिंसिपल रूम में आई थीं। इसी दौरान इंस्ट्रक्टर रवि सैनी भी बिना परमिशन ऑफिस में आ गए। जान से मारने की धमकी दी: प्रिंसिपल के मुताबिक, रवि सैनी ने हाथापाई के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने लेटर में दोनों कर्मचारियों के पहले भी दूसरे कर्मचारियों से विवाद होने की बात कही है। प्रिंसिपल का कहना है कि ऐसे मामलों से आटीआई का माहौल खराब हो रहा है। कुर्सी प्रिंसिपल की ओर फेंकी: प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान रवि सैनी ने कुर्सी उठाकर उनकी तरफ फेंकी और मारने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ITI में ट्रेनिंग का काम भी प्रभावित हो रहा है। ITI कर्मचारियों के बयान लगाए: प्रिंसिपल ने लेटर में बताया कि घटना के समय ऑफिस में फोर्थ श्रेणी कर्मचारी भी था। उसके बयान भी कंप्लेंट के साथ लगाए गए हैं। उन्होंने डिपार्टमेंट से मामले में जल्द एडमिनिस्ट्रेटिव एक्शन लेने की मांग की है। 2 पॉइंट में पढ़िए, क्या बोला इंस्ट्रक्टर इंस्ट्रक्टर बोला- मारपीट की, न कुर्सी फेंकी जब इस मामले में इंस्ट्रक्टर रवि सैनी ने बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप लगत है। उन्होंने प्रिंसिपल के साथ न तो मारपीट की और न ही कुर्सी फेंकने जैसी कोई घटना हुई। रवि सैनी के मुताबिक, उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने भी डिपार्टमेंट के सीनियर अफसरों को ई-मेल भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। महिला थाने में भी कंप्लेंट देने की बात रवि सैनी के मुताबिक, छात्र से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर महिला थाने में भी कंप्लेंट दी गई है। इसकी जांच चल रही है। उनका कहना है कि जांच के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। अब जानिए, क्या है छात्र से मारपीट विवाद – नारनौल की इसी ITI में छात्र अरुण कुमार ने महिला टीचर और इंस्ट्रक्टर पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। करीब 20 दिन पहले घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। टीचर्स ने छात्र के साथ मारपीट से इनकार किया था। उनका कहना था कि छात्र और उसके कुछ साथी उन्हें बदनाम करने के लिए AI से तैयार वीडियो सोशल मीडिया पर चला रहे हैं। – अरुण ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल (DMC) ट्रेड के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को महिला इंस्ट्रक्टर क्लास में पढ़ाने आई थीं। उन्होंने स्टूडेंट से कहा कि ‘रॉड वाला चैप्टर सेकेंड ईयर में है।’ इस पर मैंने हाथ उठाकर कहा कि यह चैप्टर इसे पहले भी पढ़ाया जा चुका है। – अरुण का कहना है कि इतना सुनते ही महिला इंस्ट्रक्टर नाराज हो गईं और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मुझे टिफिन और जूती से भी मारा गया। इसके बाद मैं इंस्ट्रक्टर से माफी मांगने लगा, जिससे मेरी पढ़ाई प्रभावित न हो। – इसके बाद मुझे आईटीआई से नाम कटवाने और डिप्लोमा नहीं करने देने जैसी बातें कही गईं। फिर मैडम मेल टीचर के पास ले गई। यहां दोनों ने मुझ पर क्लास की एक रिकॉर्डिंग करने का झूठा आरोप लगाया। मैडम कुछ देर बाद वहां से चली गई, इसके बाद सर ने गाली देते हुए पिटाई की। उन्होंने मेरी शर्ट भी फाड़ दी। ————- यह खबर भी पढ़ें… नारनौल ITI स्टूडेंट बोला- मैडम ने टिफिन-जूती से पीटा, VIDEO:शिकायत करने पर कहा- तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता; दूसरे कमरे में ले जाकर शर्ट फाड़ी नारनौल के गवर्नमेंट ITI में महिला इंस्ट्रक्टर पर स्टूडेंट से मारपीट करने के आरोप लगे हैं। स्टूडेंट का कहना है कि क्लास में एक चैप्टर पढ़ाने के दौरान उन्हें टोकने पर मैडम जी नाराज हो गई। इसके बाद उन्होंने क्लास में पीटना शुरू कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *