लखनऊ के ITI अलीगंज में शुक्रवार को रोजगार मेले में 230 युवाओं को नौकरी मिली। हीरो मोटोकॉर्प और BACS प्राइवेट लिमिटेड के जॉब फेयर के लिए कैंपस में सुबह तड़के ही अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जॉब फेयर के लिए कुल 485 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 455 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिला। देर शाम फाइनल लिस्ट में 230 अभ्यर्थियों की चयन की जानकारी दी गई। इंटरव्यू और रिटेन के बेस पर हुआ सेलेक्शन ITI अलीगंज के प्लेसमेंट अफसर एमए खान ने बताया कि सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध करा रही है। जांच के बाद 455 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया। इंटरव्यू सहित 2 राउंड स्क्रीनिंग के बाद दोनों कंपनियों ने मिलाकर 230 युवाओं को ऑफर लेटर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को 17 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

